Jammu Kashmir Weather Today 8 April 2026: मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार (8 अप्रैल, 2026) को अधिकांश स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है. भूस्खलन का खतरा भी बना रहेगा.
Jammu Kashmir Weather Today 8 April: जम्मू-कश्मीर के लोगों पर 2 दिन भारी, IMD की चेतावनी भी जारी
Jammu Kashmir Weather Today 8 April 2026: एक ताजा शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने के चलते मौसम ने कश्मीर से लेकर दिल्ली तक करवट ली है. देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के ज्यादातार राज्यों में रुक-रुक हो रही बारिश से न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार को शाम से रात तक हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर वालों को एयरकंडीशन और कूलर बंद करने के लिए मजबूर कर दिया. पश्चिमी विभोक्ष की वजह से मौसम के एक बार फिर करवट लेने से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में ठंड के साथ शीत लहर (Cold Wave) लौट आई है. जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार को दिन भर रुक-रुक कर बारि होती रही. जिससे लोगों आवाजाही तो प्रभावित हुई और ठंड में इजाफा देखने को मिला. इस बीच जम्मू-कश्मीर के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का ताजा अलर्ट आया है, जिसके अनुसार आगामी 9 और 10 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा और बारिश लगातार जारी रहेगी.
मौसम विभाग ने बदलते मौसम के मिजाज के चलते जम्मू-कश्मीर के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. अलर्ट के मुताबिक, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका है. इसके साथ-साथ रुक-रुककर होने वाली बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है. 10 अप्रैल तक रुक-रुककर बारिश, तेज़ हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें जारी रह सकती हैं. मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन ने रामबन, डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ सहित कई ज़िलों में एडवाइज़री भी जारी की है. इसमें कहा गया है कि संभावित भूस्खलन, अचानक आने वाली बाढ़ और पत्थर गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. इसके चलते निवासियों और बाहर से आने वाले यात्रियों से आधिकारिक रूप से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है.
IMD का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ने पिछले 38 घंटों से जम्मू-कश्मीर को प्रभावित किया है. यहां पर बड़े पैमाने पर बारिश हुई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. IMD की वेबसाइट के अनुसार, जम्मू शहर में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 7.2 डिग्री कम है. बताया जा रहा है कि लगातार बादल छाए रहने और बारिश के मौसम के कारण तापमान में गिरावट आई है. IMD के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के साथ कश्मीर के अधिकांश जिलों में रुक-रुककर भारी बारिश जारी रही है, जिससे कुछ इलाकों में जलभराव हो गया और हवा में ठंडक बढ़ गई. कई जगहों पर शीतलहर भी चल रही है.
इस बीच प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला राजमार्ग (Highway) बंद कर दिया गया. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि रामबन जिले में डिगडोल और खूनी नाला के बीच कई जगहों पर भूस्खलन हो गया था. इसके बाद यह फैसला लेना पड़ा. भारी भूस्खलन के चलते दोनों ओर से यानी जम्मू से श्रीनगर की ओर और इसके विपरीत — वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. फिलहाल सड़क पूरी तरह से बंद है. अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद, पवित्र माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा बिना किसी बड़ी रुकावट के जारी है.
IMD ने चेतावनी दी है कि एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेंगे. 8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ एक्टिव रहेगा. अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अचानक आने वाली बाढ़ (Flash Floods) का खतरे के मद्देनजर लोगों का अलर्ट किया गया है.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…