Bihar Politics: अमरेंद्र दास त्रिलोक शुक्रवार को पटना में मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने कहा कि वे आमरण अनशन करेंगे और जब तक नीतीश कुमार दिल्ली जाने का फैसला वापस नहीं लेते तब तक वहां से नहीं हटेंगे
आमरण अनशन पर बैठ गए जदयू प्रदेश महासचिव
Bihar Politics:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान से जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता सदमे में हैं. 5 मार्च को पूरे बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर किया था. जेडीयू के प्रदेश ऑफिस में तोड़फोड़ की गई थी.गुस्सा आज भी शांत नहीं हुआ है. अब जेडीयू के प्रदेश महासचिव अमरेंद्र दास त्रिलोक मुख्यमंत्री आवास के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. हाथ में बैनर लेकर वे सीएम नीतीश कुमार से बिहार न छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम किसी भी हालत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली नहीं जाने देंगे. अमरेंद्र दास त्रिलोक ने चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो वे अपनी जान भी दे देंगे, लेकिन मुख्यमंत्री को दिल्ली नहीं जाने देंगे.
धरने के दौरान उन्होंने कहा,“हम प्राण दे देंगे लेकिन नीतीश कुमार को दिल्ली नहीं जाने देंगे. उन्होंने बिहार का विकास किया है और उन्हें किसी दबाव में दिल्ली ले जाया जा रहा है.”
सीएम हाउस का इलाका प्रतिबंधित क्षेत्र (Prohibited Area) माना जाता है, जहां किसी भी प्रकार का धरना या प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होती. इसी कारण अमरेंद्र दास को हटाने के लिए पटना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की.
इस बीच पटना शहर में कई जगह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पोस्टर भी लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में उनसे दिल्ली जाने का फैसला बदलने की अपील की गई है. पोस्टरों को जेडीयू सेवक की ओर से लगाया गया बताया जा रहा है. इनमें एक पोस्टकार्ड अभियान (Postcard Campaign) शुरू करने की बात भी लिखी गई है, जिसके जरिए मुख्यमंत्री से अपना निर्णय बदलने की मांग की जा रही है.
नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की चर्चा के बीच जेडीयू नेता का इस तरह धरने पर बैठना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है. अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाते हैं.
यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…
Ram Navami 2026 Puja Vidhi: अयोध्या में राम लल्ला के तीसरे जन्मोत्सव के अवसर पर…
Strait Of Hormuz Rules: एक बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर ईरान ने कहा है…
सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जहां…
Pawan Singh Divorce: पवन सिंह हाल ही में आरा सिविल कोर्ट पहुंचे थे, बतया जा…
Aaj Ka Mausam: मार्च के महीने में इस बार पूरे देश में मौसम काफी अजीब…