<
Categories: देश

Ranchi Hailstorm: झारखंड बना शिमला! रांची की सड़कों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, नजारा देख फटी रह जाएंगी आंखें!

झारखंड में मौसम ने लिया खौफनाक यू टर्न! रांची की सड़कों पर बिछी ओलों की सफेद चादर, नजारा देख लोगों को याद आया शिमला. क्या यह राहत है या किसानों के लिए आफत? पूरी रिपोर्ट...

Jharkhand weather news: झारखंड के मौसम ने शनिवार को अचानक ऐसा यू-टर्न लिया कि कई जिलों में नजारा बदल गया. राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया.

बारिश के साथ गिरे ओलों ने कुछ ही देर में जमीन को सफेद चादर से ढक दिया. खासकर रांची सहित गिरिडीह और कई जिले में ऐसा दृश्य देखने को मिला, मानो कोई पहाड़ी इलाका हो. लोगों ने इस नजारे की तुलना सीधे शिमला से की.  

स्थानीय लोग घरों से बाहर निकलकर ओले उठाते नजर आए

अचानक हुई इस ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका भी दिया और रोमांचित भी. कई जगहों पर बच्चे और स्थानीय लोग घरों से बाहर निकलकर ओले उठाते नजर आए. खेत, सड़कें और घरों की छतें बर्फ जैसी सफेद परत से ढक गईं, जिससे पूरा इलाका कुछ समय के लिए ‘स्नोफॉल’ जैसा दिखने लगा. हालांकि जहां एक ओर लोगों ने मौसम का आनंद लिया वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी तेज ओलावृष्टि लंबे समय बाद देखने को मिली है, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है.

फिलहाल इस बदले मौसम ने गर्मी से राहत जरूर दी है लेकिन किसानों के लिए यह राहत चिंता में बदल सकती है. वहीं बगोदर का ‘शिमला’ बना यह नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा जिसे हर कोई अपने कैमरे में कैद करता दिखा.

मनीष मेहता, रांची 

ये भी पढ़ें: सड़क पर हादसा हो या गिरफ्तारी… क्यों तुरंत निकल आता है कैमरा? सुप्रीम कोर्ट ने उठाया गंभीर सवाल

Harish Rana: वो एक पल… जब दिल पर पत्थर रख हरीश की मां ने किया साइन,  AIIMS ने न्यूट्रिशनल सपोर्ट भी हटाया

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST