<
Categories: देश

Jyotiraditya Scindia: ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर पूर्वी राज्यों के विकास पर की चर्चा

'इंडिया न्यूज़ मंच' पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कई मुद्दों पर अपना मत रखा. इस दौरान उन्होंने उत्तर पूर्वी राज्यों के विकास, देश की राजनीति और संचार साथी ऐप मुद्दों पर अपना नजरिया रखा.

Jyotiraditya Scindia: बुधवार को ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने उत्तर पूर्वी राज्यों को लेकर कहा कि ये हमारे देश की धरोहर है. ये प्राकृतिक, मानव संसाधन के रूप में सबसे क्षमतावान क्षेत्र है. हमें इन्हें बहुत आगे लेकर जाना है. साथ ही उन्होंने भारतीय राजनीति पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद होना जरूरी है, लेकिन ध्यान रखना चाहिए की गाली-गलौज न हो. गाली का इस्तेमाल करना बहुत खराब है.

देश की धरोहर हैं उत्तर पूर्वी राज्य

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उत्तर पूर्वी राज्य देश की धरोहर हैं. भारत को आगे ले जाने के लिए ये प्राकृतिक, मानव संसाधन के रूप में सबसे क्षमतावान क्षेत्र है. बीते 10 सालों में यहां मॉन्यूमंटल परिवर्तन हुआ है. बीते सालों में पीएम मोदी ने खुद उत्तर पूर्वी राज्यों में प्रवास किया है. देश के इतिहास के 65 सालों में जितने पीएम ने उत्तर पूर्वी राज्यों का ददौरा किया है. आप उन सबको देख लीजिए कि वे सभी पीएम से कम बार उत्तर पूर्वी राज्यों का दौरा किया है. 

पीएम मोदी ने हर मंत्री को दिए हैं ये आदेश

उन्होंने हर मंत्री को आदेश दिया है कि उन्हें उत्तर पूर्वी राज्यों का दौरा करना ही है. भारत सरकार के मंत्रियों ने 350 से ज्यादा प्रवास कर लिया है. उत्तर पूर्वी क्षेत्रों का विकास करने के लिए सभी 52 मंत्रालयों की तरफ से 10 फीसदी ग्रॉस पर निवेश करना अनिवार्य है. 

राजनीति में गाली गलौज बहुत खराब

वहीं उन्होंने देश की राजनीति के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि देश में राजनीति बहुत जरूरी है. राजनीति में मतभेद होना भी जरूरी है. हालांकि ध्यान रखने वाली बात ये है कि राजनीति में गाली गलौज न हो. गाली गलौज का इस्तेमाल करना बहुत खराब है. 

संचार साथी पर क्या बोले सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संचार साथी को लेकर कहा कि इस टूल से सकारात्मक काम होंगे. अगर आप चाहें तो अपने फोन में इस ऐप को रख सकते हैं और चाहें, तो इस ऐप को हटा भी सकेंगे. लेकिन इसे लेकर विवाद चल रहा है. इस विरोध के बाद भी संचार साथी को 25000 से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

स्टाइल आइकन ‘Sonam Kapoor’ दूसरी बार बनीं मां, फैन्स बोले- ‘परफेक्ट फैमिली फोटो अब पूरी हुई’!

Sonam Kapoor Second Baby: सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने 29 मार्च 2026…

Last Updated: April 4, 2026 13:33:59 IST

5 फिल्मों में राम, तो दो में रावण बना ये एक्टर, पोते ने भी निभाया श्रीराम का किरदार

इन दिनों रामायण फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आज हम…

Last Updated: April 4, 2026 13:20:09 IST

JEE IIT Success Story: जेईई में 360 में से 360 अंक, IIT Bombay से बीटेक की डिग्री, अब करते हैं ये काम

JEE Success Story: भारत में JEE के बाद IIT और कॉर्पोरेट करियर आम रास्ता माना…

Last Updated: April 4, 2026 13:13:46 IST

Ashok Kharat Objectionable Video: महिलाओं से संबंध बनाने के तुरंत बाद अशोक खरात देता था कौन सा ‘आशीर्वाद’

Ashok Kharat Objectionable Video:  पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…

Last Updated: April 4, 2026 13:06:43 IST

OnePlus 15 vs Xiaomi Poco X8 Pro क्या रहेगा ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…

Last Updated: April 4, 2026 12:49:46 IST

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST