<
Categories: देश

Karnataka Bus Accident: कर्नाटक में मौत की स्लीपर बनी बस, जिंदा जले 12 लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख

Karnataka Bus Accident: कर्नाटक में एक बस की टक्कर इतनी भयानक हुई कि 12 लोग जिंदा जल गए. पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया. हादसे का मंजर इतना भयानक था कि हर कोई शॉक्ड है.

Karnataka Bus Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में भयानक मंजर देखने को मिला. NH-48 पर एक लॉरी और स्लीपर बस की टक्कर हो गई. हादसा इतना भयानक था कि बस में आग लग गई और देखते ही देखते 12 लोग जिंदा जल गए. इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. घायलों को हिरियूर और चित्रदुर्ग के हॉस्पिटलों में भर्ती कराया गया. पीएम मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50,000 रूपए की मदद का ऐलान किया. 

काल के गाल में समा गए लोग

जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट बस बेंगलुरु से शिवमोगा जा रही थी. बताया जा रहा है कि हिरियूर से बेंगलुरु जा रही लॉरी ने डिवाइडर को पार करते वक्त सावधानी नहीं बरती और बस से टक्कर हो गई. इसके बाद बस में आग लग गई और वह इतनी तेजी से फैली कि अंदर फंसे पैसेंजरों को बाहर निकलने का वक्त नहीं मिला. आईजी (नॉर्थ ईस्ट) बीआर रविकांत गौड़ा के अनुसार, बस में अफरा-तफरी के कारण लोग घबरा गए और 12 लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई. कई लोग बुरी तरह झुलस गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

मची चीख-पुकार

बता दें कि यह सी बर्ड नाम की प्राइवेट स्लीपर बस थी. हादसे के वक्त बस में 32 यात्री सवार थे. लापरवाही के चलते यह घटना बताई जा रही है. टक्कर के बाद बस में आग तेजी से भड़क उठी. बस में सो रहे लोग चीख पुकार से जागे और बाहर निकलने के लिए भागने लगे. इस हादसे में 12 लोग काल के गाल में समा गए. हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि जब बस में लगी, तब बस के पास स्थानीय लोग मौजूद थे और वे ममद के लिए सामने आए. 

बस कंडक्टर ने बताया हाल

बस का ड्राइवर भी घायल है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है. वहीं, बस कंडक्टर मोहम्मद सलीम को हल्की चोटें आई हैं. सलीम ने बताया कि उस वक्त वह सो रहा था और खिड़की का शीशा टूटने की आवाज आई. उसने बताया कि वह बस से बाहर गिर गया फिर उसे कुछ याद नहीं है. कुछ लोग सलीम को अस्पताल ले गए.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST