होम / बोलेरो और ऑटो की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

बोलेरो और ऑटो की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

India News Desk • LAST UPDATED : May 3, 2022, 1:29 pm IST

इंडिया न्यूज, कासगंज :

पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के निकट आज बड़ा हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हुई जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने जल्द से जल्द घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अभी मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। घटना मंगलवार की है।

टेंपो में सवार थीं 10 सवारियां

जानकारी के अनुसार टेंपो में 10 सवारियां थीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित सत्संग में शामिल होने जा रही थीं। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर जोरदार थी, जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में टेंपो सवार महिलाओं सहित 6 की मौत हो गई। बोलेरो में 8 लोग थे। इनमें से एक की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चार लोगों को मामूली चोट आई है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Prajwal Revanna Case: हमें आपके जैसे भाई की ज़रूरत नहीं, प्रज्वल रेवन्ना मामले में असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर बोला हमला-Indianews
Weather Update: इन राज्यों में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, लू लगने से दो लोगों की गई जान-Indianews
Prajwal Revanna Case: अश्लील वीडियो मामले में बढ़ी प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें, आज अपने पद से हो सकते है निलंबित-Indianews
Ghaziabad: गाजियाबाद में नहीं थम रहा कुत्तों का कहर, 6 वर्षीय बच्ची पर जर्मन शेफर्ड ने किया हमला-Indianews
Petrol Diesel Price: देश भर में प्रतिदिन बदलते पेट्रोल और डीजल के भाव, जानें आज का रेट-Indianews
Lok Sabha Election 2024: मतदान के दौरान बीजेपी नेता ने किया कुछ ऐसा, होना पड़ा गिरफ्तार-Indianews
Pro-Palestine Protests: अमेरिका में इजरायल विरोधी प्रदर्शन के बीच पाकिस्तानियों ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख हो जायेंगे हैरान-Indianews
ADVERTISEMENT