Sarfaraz Khan Double Century: सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़कर तहलका मचा दिया है. उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ 227 रनों की शानदार पारी खेली.
Sarafaraz Khan Double Century
Sarfaraz Khan Double Century: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने एक फिर टीम में वापसी का दरवाजा खटखटाया है. सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर दोहरा शतक जड़ दिया है. रणजी ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप डी के मुकाबले में मुंबई की ओर से खेलते हुए सरफराज खान ने हैदराबाद के खिलाफ दोहरा शतक लगा दिया है. उन्होंने सिर्फ 206 गेंदों में अपनी डबल सेंचुरी पूरी की. दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान ने इस फर्स्ट क्लास मैच की पहली पारी में 219 गेंदों पर 227 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान सरफराज खान ने 19 चौके और 9 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 103 से ज्यादा का रहा. उनकी इस पारी के दम पर पहली पारी में मुंबई की टीम का स्कोर 500 के पार पहुंच गया. सरफराज खान ने अपनी धमाकेदार पारी के दौरान हैदराबाद के गेंदबाजों को खूब धोया. उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए. बता दें कि इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम की कमान भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज संभाल रहे हैं. हालांकि अभी तक उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है.
मुंबई बनाम हैदराबाद का यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. मुंबई की ओर से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सरफराज खान ने क्रीज पर डटकर बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 206 गेंद पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। फिर आखिर में 219 गेंदों पर 9 छक्के और 19 चौकों की मदद से 227 रन बनाकर आउट हुए। बता दें कि यह सरफराज खान के फर्स्ट क्लास करियर का 17वां शतक है, जबकि 5वां दोहरा शतक है. घरेलू क्रिकेट में सरफराज खान का गोल्डन फॉर्म जारी है.
सरफराज खान पिछले कुछ महीनों से घरेलू क्रिकेट में धांसू प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले 50 दिनों के अंदर ही सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में शतक लगा दिया है. सरफराज खान ने 2 दिसंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिर्फ 47 गेंदों पर 100 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इसके बाद 31 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में सरफराज खान ने 75 गेंदों पर 157 रनों धमाकेदार पारी खेली थी. अब सरफराज खान ने 23 जनवरी को रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगा दिया है.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज खान के काफी शानदार आंकड़े हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 64 से ज्यादा की औसत से 5,000 रन पूरे कर लिए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज खान का स्ट्राइक रेट भी 70 से ज्यादा का रहा है. अभी तक सरफराज खान ने 61 मैचों की 91 पारियों में 5,090 रन बना चुके हैं। अपने शानदार प्रदर्शन से सरफराज खान एक फिर टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा खटखटा रहे हैं. पिछले कुछ समय से सरफराज खान को भारतीय टेस्ट टीम से बाहर रखा गया है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज में सरफराज खान को मौका मिलेगा या फिर नहीं.
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…