<
Categories: देश

Kerala Murder: ब्रेकअप के बाद मिलने बुलाया, गला घोंटकर पत्थर से कुचला सिर और फिर… एक्स बॉयफ्रेंड ने की हैवानियत की हदें पार

Kerala Murder: केरल में एक 19 वर्षीय लड़के ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी. उसने लड़की को चाय के बागान में बुलाया, जहां पहले उसका गला घोंटा, फिर उसका सिर पत्थर से कुचला. सबूत मिटाने के लिए उसने शव को जला दिया.

Kerala Murder: प्यार से शुरू हुआ एक रिश्ता आखिरकार खौफनाक वारदात में बदल गया. केरल के इडुक्की जिले में 18 साल की युवती नित्या की हत्या के मामले ने लोगों को झकझोर दिया है. आरोप है कि उसके पूर्व प्रेमी ने पहले गला घोंटा और फिर पत्थर से वार करके उसकी जान ले ली. इसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को जलाने की कोशिश की गई. पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय आरोपी निशांत को गिरफ्तार किया है. 

बता दें कि नित्या तमिलनाडु के बोदिनायकानूर की रहने वाली थी. पुलिस के मुताबिक, नित्या और निशांत के बीच साल 2023 से प्रेम संबंध था. हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता टूट गया. आरोप है कि ब्रेकअप के बाद निशांत ने नित्या से दोबारा संपर्क किया और रिश्ते को लेकर बातचीत करने के बहाने उसे केरल के पूपारा इलाके में बुलाया.

चाय के बागान में मिलने बुलाया

11 अक्टूबर को दोपहर लगभग ढाई बजे दोनों एक चाय बागान में मिले. शुरुआत में बातचीत हुई लेकिन कुछ ही देर में दोनों के बीच बहस होने लगी. पुलिस के अनुसार, इसी दौरान निशांत ने नित्या का गला घोंट दिया और फिर पत्थर से कई वार किए. गंभीर चोटों के कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई.

रात के अंधेरे में जलाया शव

पुलिस का कहना है कि वारदात के कई घंटे बाद निशांत दोबारा घटनास्थल पर पहुंचा. रात लगभग 10 बजे के बाद वह कथित तौर पर नित्या के शव को अपने ऑटो-रिक्शा में रखकर पाम्बला बांध के पास ले गया. वहां पेट्रोल डालकर शव को आग लगा दी, ताकि पहचान और अपराध से जुड़े सबूत मिटाए जा सकें.

बांध के पास मिले जले हुए टुकड़े

बाद में बांध के नजदीक जले हुए अवशेष मिलने पर मामला सामने आया. पुलिस ने जांच शुरू की तो शक की सुई निशांत की ओर गई. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद उसने मोबाइल फोन बंद कर दिया था और छिपने की कोशिश की. आखिरकार पुलिस ने उसे राजकुमारी इलाके से पकड़ लिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़ी दूसरी कड़ियों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Haryana Crime : जमीन के लिए पिता बना बेटे का कातिल, गोलियों से पूरा शरीर किया छलनी; पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Flight Ticket: हवाई टिकट के मनमाने दाम पर लगेगी लगाम! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, सुप्रीम कोर्ट से भी मिली मंजूरी

Flight Ticket Price: त्योहारों के मौसम में सफर करने के लिए फ्लाइट टिकट बुक करना…

Last Updated: October 16, 2026 18:03:58 IST

NMC MBBS Exam: MBBS छात्रों को एक और मौका, NMC ने मर्सी अटेम्प्ट को दी मंजूरी; जानें किसे मिलेगा फायदा

NMC MBBS Exam: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने 15 अक्टूबर को MBBS छात्रों को राहत…

Last Updated: October 16, 2026 17:37:32 IST

Banda murder case: घर में शराब पार्टी के बाद खूनी अंजाम! पत्नी संग आपत्तिजनक हालत में भांजे को देख मामा हुआ बेकाबू

Banda murder case: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में गुजरात से…

Last Updated: October 16, 2026 17:11:48 IST

आधी कक्षा पढ़ने में कमज़ोर, तो किसे है डिस्लेक्सिया? डॉ. विनी झारिया ने बताया फर्क

इंदौर [मध्य प्रदेश, भारत], 16 अगस्त: जब एक ही कक्षा के कई बच्चे पढ़ने में…

Last Updated: October 16, 2026 17:07:17 IST

UP Crime: मुस्कान के बाद अब रविता और प्रेमी को फांसी, पति की हत्या कर शव के पास छोड़ा सांप!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति सौरभ की हत्या के मामले में हाल…

Last Updated: October 16, 2026 16:43:00 IST

Kal Ka Rashifal 17 अक्टूबर को किसकी चमकेगी किस्मत? पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक…

Last Updated: October 16, 2026 16:21:11 IST