इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Kisan Andolan संयुक्त किसान मोर्चा के नेता आज दोपहर के बाद कुंडली बॉर्डर पर बैठक कर आंदोलन को लेकर रणनीति बनाएंगे। बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा उसकी जानकारी शाम को प्रेस कांफ्रेंस कर दी जाएगी।
Kisan Andolan meeting on kundli border today regarding next strategy
बता दें कि किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर कुंडली बार्डर पर पहले से ही भारी संख्या में किसान आंदोलन स्थल पर पहुंच चुके हैं। किसानों कहना है कि आधी मांगें मानने से काम नहीं चलेगा, सरकार को सभी मांगें माननी होंगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए हैं और इस पर अब अगले सप्ताह संसद में मुहर लग सकती है।
भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा है कि सरकार आंदोलन में जान गंवाने वालों को मुआवजा, एमएसपी पर गारंटी और 48 हजार लोगों पर दर्ज मुकदमे रद करे। उन्होंने कहा है कि पंजाब के लोगों ने यह आंदोलन शुरू किया था, लेकिन हरियाणा के लोगों का योगदान भी कम नहीं है। हरियाणा के 47 हजार लोगों पर मुकदमे दर्ज हैं, उन्हें रद किया जाए।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता दर्शनपाल ने मुख्य मंच से कहा है कि जब तक हमारी सारी मांगें पूरी नहीं की गई तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी उत्तर प्रदेश मिशन बाकी है।
दर्शनपाल ने कहा कि किसानों को दिल्ली की सीमाओं पर बैठे एक वर्ष हो गया है। पिछले साल 27 नवंबर को दिल्ली के रकाब गंज में संयुक्त किसान मोर्चा बनाया गया, जिसको आज एक साल पूरा हो गया है।
Read More :Kisan Andolan Update दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचे हजारों किसान, तीन गुना बढ़ी संख्या
Read More : Kisan Andolan 29 से संसद भवन तक ट्रैक्टर मार्च का ऐलान
Read More : Kisan Andolan 22 को लखनऊ में ऐतिहासिक होगी किसान महापंचायत
Connect With Us : Twitter Facebook