India News (इंडिया न्यूज़), 21 May Weather, दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप है। आने वाले 24 घंटों में गर्मी और बढ़गी। बिहार, झारखंड, ओडिशा कई पूरे पूर्वी भारत में लू चलने की संभावना है। कुछ समय के लिए बारिश हो सकती है लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पटना में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हैदराबाद में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
21 May Weather
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में तेज हवाएं चलेंगी। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहेगा। गाजियाबाद में भी आज तेज हवाएं चल सकती है। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो भारी बारिश देखने को मिल सकती है। हिमालय के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
यह भी पढ़े-