Live TV
Search
Home > देश > 5 साल के रिश्ते का खौफनाक अंजाम! शादी तय होने की बात सुनकर भड़का प्रेमी, घूमने के बहाने झरने पर ले गया, फिर…

5 साल के रिश्ते का खौफनाक अंजाम! शादी तय होने की बात सुनकर भड़का प्रेमी, घूमने के बहाने झरने पर ले गया, फिर…

Kolhapur News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को घुमाने के बहाने झरने पर ले गया और फिर उसे धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया. कहा जा रहा है कि लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी, जिससे नाराज होकर युवक ने उसकी हत्या कर दी.

Written By:
Last Updated: October 12, 2026 13:17:13 IST

Mobile Ads 1x1

Kolhapur News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों और भरोसे को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक युवक पर अपनी प्रेमिका को झरने से नीचे गहरी खाई में धकेलकर मारने का आरोप है. बताया जा रहा है कि लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी और वह अब पुराने रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो मौत पर जाकर खत्म हुआ.

मृतका की पहचान 23 साल की तरन्नुम बशीर नाइक के रूप में हुई है. वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी. वहीं पुलिस ने इस मामले में उसके 25 वर्षीय प्रेमी श्रीपाद दिनकर वडर को गिरफ्तार किया है.

घूमने के बहाने झरने पर ले गया

पुलिस के मुताबिक, तरन्नुम और श्रीपाद दोनों गारगोटी के शिवाजीनगर इलाके में रहते थे. एक ही कॉलोनी में रहने की वजह से दोनों की पहचान हुई और फिर उनके बीच प्रेम संबंध बन गए. दोनों करीब साढ़े पांच साल से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे. बताया जा रहा है कि 9 अक्टूबर को श्रीपाद तरन्नुम को घूमने के बहाने भुदरगढ़ तालुका के नाइकवाड़ी झरने पर ले गया. वहां तरन्नुम ने उसे बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी है और अब वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती. इस बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. फिर गुस्से में आकर श्रीपाद ने तरन्नुम को झरने से नीचे खाई में धकेल दिया.

पुलिस के सामने गढ़ी दूसरी कहानी

घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. 10 अक्टूबर को वह खुद भुदरगढ़ पुलिस स्टेशन पहुंचा और बताया कि दोनों साथ में सेल्फी ले रहे थे, तभी तरन्नुम का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई. हालांकि, पुलिस को उसकी बातों पर शक हुआ. पूछताछ के दौरान उसके बयान की जांच की गई, जिसके बाद उसने कथित तौर पर हत्या की बात कबूल कर ली.

1000 फीट नीचे मिला शव

पुलिस ने तलाश के बाद तरन्नुम का शव लगभग 1000 फीट गहरी खाई से बरामद किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कोल्हापुर के सीपीआर अस्पताल भेजा गया. परिवार की मांग पर इन-कैमरा पोस्टमार्टम कराया गया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया गया.

ये भी पढ़ें: Crime: मां के इलाज के लिए सिविल सर्जन के पास गई नबालिग के साथ शोषण, आरोपी के फोन में मिले आपत्तिजनक वीडियो; पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह

MORE NEWS