Kota building collapse: कोटा शहर में देर शाम एक तीन मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए.
कोटा में 3 मंजिला इमारत ढहने से मचा हड़कंप
Kota: कोटा शहर में देर शाम एक तीन मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी मच गई. शहर के इंद्र विहार इलाके में ओपेरा हॉस्पिटल रोड पर स्थित तीन मंजिला दिल्ली नॉन-वेज स्पाइसी रेस्टोरेंट रात करीब 9 बजे अचानक गिर गया. नीचे रेस्टोरेंट में कई लोग खाना खा रहे थे. मलबे में दबने से दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 10 अन्य को बचाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. मरने वालों में से एक की पहचान JEE परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा अरण्या (20) के रूप में हुई है. दूसरी छात्रा जिसकी उम्र करीब 14-15 साल है की पुलिस अभी भी पहचान कर रही है. देर रात तक मौके पर बचाव और राहत अभियान जारी रहा.
मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, इमारत रात 9 बजे तेज धमाके के साथ गिरी. बिल्डिंग के पास एक और नॉन-वेजिटेरियन रेस्टोरेंट कई दिनों से गिराया जा रहा था. शनिवार को इस बिल्डिंग का एक हिस्सा भी JCB मशीन से गिराया गया. शक है कि इससे गिरी बिल्डिंग को नुकसान हुआ. टीमें देर रात तक मलबे में फंसे घायलों को बचाने की कोशिश कर रही थीं.
पुलिस के मुताबिक, घायल सुजीता (40), शालीन (25), पूर्वा (24) और नवेव (20) को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहांगीर (30) और काला (25) को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहांगीर की हालत गंभीर है. दूसरे घायलों में पूरन मीणा, मोहम्मद साबिर, भूपेंद्र, रॉकी और डेनियल शामिल हैं.
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, शहर के इंद्र विहार इलाके में एक नॉन-वेजिटेरियन रेस्टोरेंट गैर-कानूनी तरीके से चल रहा था. रेस्टोरेंट मालिक ने नगर निगम से NOC नहीं ली थी. जिला प्रशासन मामले की जांच करेगा और दोषी रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ कार्रवाई करेगा.
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…