Live TV
Search
Home > देश > Monalisa Pregnant: कुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा भोसले प्रेग्नेंट? ‘पापा’ ने खुद किया खुलासा

Monalisa Pregnant: कुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा भोसले प्रेग्नेंट? ‘पापा’ ने खुद किया खुलासा

Kumbh Mela Viral Girl Monalisa Pregnant: महाकंभ मेले में वायरल होकर सोशल मीडिया पर सनसनी बनी मोनालिसा शादी के बाद प्रेग्ननेंट हो गई हैं.

Written By: JP YADAV
Last Updated: 2026-04-20 08:55:09

Mobile Ads 1x1

Kumbh Mela Viral Girl Monalisa Pregnant : प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में आयोजित हुए महाकुंभ 2025 में वायरल होकर देश-दुनिया में चर्चा में आने वालीं मोनालिसा भोसले गर्भवती हो गई हैं और वह अगले कुछ महीनों में मां बनने वाली हैं. यह खुलासा खुद कथित पति फरमान खान ने किया है. पति फरमान खान ने बताया कि वह (मोनालिसा भोसले) गर्भवती हैं. ऐसे में वह किसी भी पूछताछ में शामिल नहीं हो सकती हैं और ना ही पूछताछ के लिए पेश हो सकती हैं. फरमान खान द्वारा दी गई जानकारी के बाद इस पूरे मामला में नया मोड़ आ गया है, क्योंकि अब यह शादी वैध मानी जा सकती है, क्योंकि वह फरमान खान के बच्चे की मां बनने वाली है.   

नाबालिग निकली मोनालिसा

यहां पर बता दें कि अप्रैल महीने की शुरुआत में जारी राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि शादी के समय (मार्च 2026) मोनालिसा नाबालिग थी. वह सिर्फ 16 महीने और 2 महीने की ही थी, जब उनकी कथित शादी फरमान खान के साथ हुई. इस लिहाज से मोनालिसा जब मां बनेंगी तो नाबालिग ही रहेंगी.

महाकुंभ में माला बेचने के दौरान आईं थी लाइमलाइट में 

यहां पर बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए मोनालिसा भोसले अचानक ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.वह सानोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. मध्य प्रदेश की रहने वाली मोनालिसा भोसले सिर्फ 16 साल की उम्र में अपनी खूबसूरती खासतौर से आंखों के चलते रातों-रात सोशल मीडिया में सनसनी बन गईं.

इसके बाद सनोज मिश्रा (फिल्म डायरेक्टर) ने रोल दिया. फिल्म रिलीज भी नहीं हुई कि इसमें नया ट्विस्ट आ गया. मोनालिस ने मार्च 2026 में फरमान खान से शादी की, जिसके बाद वह विवादों में आ गईं. जांच में उसे नाबालिग (16 वर्ष) पाया गया और फर्जी दस्तावेजों का हेरफेर का आरोप लगा. दरअसल, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने उसे नाबालिग पाया गया. वहीं उसके पति के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ. जांच में मोनालिसा की जन्मतिथि 30 दिसंबर, 2026 पाई गई. 

कम उम्र में मां बनना घातक

विशेषज्ञ डॉक्टरों के मुताबिक, कम उम्र  यानी 19 वर्ष से कम में किसी भी युवती के लिए मां बनना बेहद खतरनाक होता है. शारीरिक और मानसिक रूप से यह मां और बच्चे दोनों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. कम उम्र में गर्भवती को हाई ब्लड प्रेशर, समय से पहले प्रसव के अलावा पैदा हुआ बच्चा कम वजन का हो सकता है. कई बार ऐसी मां को एनिमिया तो बच्चे को पीलिया होने का खतरा अधिक होता है.  

MORE NEWS