Ladakh Avalanche: लद्दाख में जोजीला के पास हिमस्खलन होने से सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. इस घटना में कई वाहन बर्फ़ में दब गए. राहत और बचाव कार्य जारी है. मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
लद्दाख के जोजीला में हुआ हिमस्खलन
Ladakh Avalanche Live: लद्दाख में जोजीला के पास हिमस्खलन होने से सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. इसके अलावा, इस हिमस्खलन में बर्फ में कई गाड़ियों के दबने की भी खबर सामने आ रही है. इस हिमस्खलन की वजह से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह हाईवे बंद हो गया है. लद्दाख प्रशासन ने पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन (BRO), SDRF और ज़िला प्रशासन को शामिल करते हुए एक बड़ा बचाव अभियान शुरू किया है, क्योंकि कम से कम 15 गाड़ियां आंशिक रूप से या पूरी तरह से बर्फ़ में दब गई हैं.
शुक्रवार दोपहर को जीरो पॉइंट और मिनिमार्ग के बीच के इलाके में कई हिमस्खलन हुए, जिससे कई गाड़ियां मलबे के नीचे फंस गईं. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कुछ गाड़ियां पूरी तरह से बर्फ़ में दब गई हैं और बचाव दल अभी तक उन तक नहीं पहुंच पाया है.
लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर जानकारी दी है. जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने कारगिल के डीसी और एसएसपी को निर्देश दिया है कि वे तुरंत घटनास्थल का दौरा करें और राहत तथा बचाव कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएं. आपदा राहत बलों और BRO सहित सभी सरकारी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रख रहा हूं.
इस घटना पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने भी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
इस दुखद घटना पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि हिमस्खलन की घटना में सात लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने इससे पहले कहा था कि इस दुखद घटना में पांच लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जोजिला दर्रे पर एक वाहन के हिमस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की दुखद मौत और 5 लोगों के घायल होने की खबर सुनकर दुख हुआ. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों को सभी ज़रूरी सहायता दी जा रही है.
IPL 2026 Commentators: 19वां इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च 2026 से शुरू होगा. इसकी शुरुआत…
Delhi Budget 2026-27: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का…
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला फिल्म के प्रमोशन में बिजी…
Saba Azad Parasitic Infection: सबा को एक गंभीर पैरासिटिक इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती…
पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए आर्य ने अपनी निडर बल्लेबाज़ी और लगातार अच्छे…
पूर्व अभिनव मुकुंद ने बयान देकर सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने कहा है कि आईपीएल खिलाड़ियों…