होम / Lakhimpur Violence : इंसाफ के लिए लड़ाई जारी रहेगी : प्रियंका

Lakhimpur Violence : इंसाफ के लिए लड़ाई जारी रहेगी : प्रियंका

India News Editor • LAST UPDATED : October 7, 2021, 7:49 am IST
Lakhimpur violence Fight for justice will continue : Priyanka
पीड़ितों से मिलकर कांग्रेस नेता ने की लड़ाई लड़ने की घोषणा
इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Lakhimpur Violence :  लखीमपुर खीरी में गत रविवार को विरोध जता रहे किसानों के साथ हिंसक घटना हुई थी जिसमें चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी। किसानों के साथ हुई इस घटना का पता लगते ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा रविवार रात को ही लखीमपुर के लिए रवाना हो गए। हालांकि प्रदेश सरकार के आदेश के चलते पुलिस ने उन्हें लखीमपुर नहीं जाने दिा और सीतापुर में ही हिरासत में ले लिया। उसके बाद कांग्रेस अक्रामक हो गई और विपक्ष उसके साथ एकजुट होने लगा। जिसके चलते प्रदेश सरकार बैकफुट पर नजर आई और बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मिल गई।

Lakhimpur Violence : आरोपियों की गिरफ्तारी तक लड़ाई जारी रहेगी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिलकर भले ही गुरुवार को नई दिल्ली लौट गए, लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा का संघर्ष जारी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इन सभी को इंसाफ मिले, इसके लिए मैं लडूंगी। जब तक मंत्री बर्खास्त नहीं होगा और जब तक मंत्री का लड़का गिरफ्तार नहीं होगा तब तक तो मैं बिल्कुल अडिग रहूंगी। कल मैंने उन परिवारों को वचन दिया है।

Lakhimpur Violence :  पीड़ितों का मुआवजा नहीं न्याय चाहिए

इस अवसर पर प्रियंका ने कहा कि  पीड़ितों को मुआवजा नहीं, न्याय चाहिए। गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी भी इस प्रकरण पर अपना इस्तीफा दें। प्रियंका ने कहा कि भले ही कुछ भी हो जाए, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई होने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
Connect With Us : Twitter Facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Priyanka Chopra की बेटी फिल्म के सेट पर जाने को हुई तैयार, एक्ट्रेस ने शेयर किया Malti का आईडी कार्ड -Indianews
WBCHSE Class 12 Result 2024: पश्चिम बंगाल HS रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां चेक करें ताजा आपडेट- indianews
IPL 2024: KKR की हार के बाद गौतम गंभीर ने खोया अपना आपा, अंपायर से की बहस; यहां देखें वायरल वीडियो-Indianews
Salman Khan फायरिंग केस में Lawrence Bishnoi के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर हुआ जारी -Indianews
Udit Narayan की दूसरी शादी के बावजूद भी जबरदस्ती बेडरुम में घुसी सिंगर की पहली पत्नी, जानें पूरा किस्सा -Indianews
OJEE 2024 एडमिट कार्ड जारी,  ऐसे करें डाउनलोड- indianews
Hypochlorous Acid: विश्व युद्ध का कीटाणुनाशक मुंहासों को कर रहा गायब! इंस्टाग्राम पर वायरल है ये चमत्कारी इलाज
ADVERTISEMENT