होम / Lakhimpur Violence : राहुल को यूपी जाने से रोकने पर भड़के राजनीतिक दल

Lakhimpur Violence : राहुल को यूपी जाने से रोकने पर भड़के राजनीतिक दल

India News Editor • LAST UPDATED : October 6, 2021, 7:52 am IST

Lakhimpur Violence Political parties furious over stopping Rahul from going to UP

यूपी क्या पाकिस्तान में है : राउत
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Lakhimpur Violence : किसानों पर हुए हमले के बाद राहुल गांधी को यूपी जाने से रोकने पर लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने रोष जताया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने सवाल किया कि क्या उत्तर प्रदेश पाकिस्तान में है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं को लखीमपुर जाने से रोकने के लिए योगी सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर यह बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन लखीमपुर खीरी में धारा 144 लगा रहा है, लेकिन लखनऊ में विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।

Also Read : Arvind Trivedi Death : Ramayan के ‘रावण’ Arvind Trivedi अब नहीं रहे हमारे बीच

हत्यारों को बचा रही सरकार: केजरीवाल

Political Party Political parties furious over stopping Rahul from going to UP

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखीमपुर खीरी हिंसा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हत्यारों को बचाया जा रहा है। अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सरकार हत्यारों को बचाने की कोशिश कर रही है। किसानों को गाड़ी से कुचला गया। नेता-अमीर किसी को भी कुचल सकते हैं।

Connect With Us : Twitter Facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT