Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede: यह घटना अशोक धाम स्टेशन से मंदिर जाने वाली सड़क पर हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रात में इस सड़क पर बिजली का खंभा और तार गिर गए थे.
अशोक धाम मंदिर में कैसे मची भगदड़?
Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede: बिहार के लखीसराय में अशोक धाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भगदड़ मच गई. हादसे में सात महिलाओं की मौत हो गई. 12 से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. यह घटना अशोक धाम स्टेशन से मंदिर जाने वाली सड़क पर हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रात में इस सड़क पर बिजली का खंभा और तार गिर गए थे.
सोमवार सुबह करीब 50,000 लोग लाइन में खड़े थे, तभी यह अफवाह फैल गई कि खंभे में करंट दौड़ रहा है.इसके बाद भक्तों में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. बैरिकेड टूट गए और लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े.घायलों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लाया जा रहा है.
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों और भक्तों ने फंसे हुए लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया. उन्हें तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया.
VIDEO | Bihar: Stampede-like situation at Ashok Dham Temple in Lakhisarai; several injuried.
A devotee says, “There were women standing in a queue. Around 10-12 women pushed their way in and started pushing us. We fell, and around 20-25 women fell on top of one another. Many… pic.twitter.com/ecaqF5VeQj
— Press Trust of India (@PTI_News) August 17, 2026
लखीसराय के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने कहा, “मैं खुद दोपहर 3:30 बजे से वहीं था.” शाम करीब 6:30 बजे अचानक भीड़ बढ़ गई. थोड़ी देर बाद यह साफ हो गया कि मैदान के किनारे लगे बैरिकेड टूट गए थे, जिससे लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए.
Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…
Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…
Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…
UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…
Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…
Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…