Live TV
Search
Home > देश > लाइन में खड़े थे 50,000 लोग तभी…, लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में कैसे मची भगदड़; डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने किया खुलासा

लाइन में खड़े थे 50,000 लोग तभी…, लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में कैसे मची भगदड़; डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने किया खुलासा

Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede: यह घटना अशोक धाम स्टेशन से मंदिर जाने वाली सड़क पर हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रात में इस सड़क पर बिजली का खंभा और तार गिर गए थे.

Written By:
Published: August 17, 2026 08:27:00 IST
Last Updated: 2026-08-17 11:02:17

Mobile Ads 1x1

Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede:  बिहार के लखीसराय में अशोक धाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भगदड़ मच गई. हादसे में सात महिलाओं की मौत हो गई. 12 से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. यह घटना अशोक धाम स्टेशन से मंदिर जाने वाली सड़क पर हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रात में इस सड़क पर बिजली का खंभा और तार गिर गए थे.

किस वजह से मची भगदड़

सोमवार सुबह करीब 50,000 लोग लाइन में खड़े थे, तभी यह अफवाह फैल गई कि खंभे में करंट दौड़ रहा है.इसके बाद भक्तों में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. बैरिकेड टूट गए और लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े.घायलों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लाया जा रहा है.

स्थानीय लोगों ने फंसे हुए लोगों को बचाया

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों और भक्तों ने फंसे हुए लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया. उन्हें तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया.

6:30 बजे अचानक भीड़ बढ़ गई-लखीसराय के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट

लखीसराय के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने कहा, “मैं खुद दोपहर 3:30 बजे से वहीं था.” शाम करीब 6:30 बजे अचानक भीड़ बढ़ गई. थोड़ी देर बाद यह साफ हो गया कि मैदान के किनारे लगे बैरिकेड टूट गए थे, जिससे लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए.

MORE NEWS