<

भारत पर कब्जा करने की साजिश रच रहा पाकिस्तान!, आतंकी की गीदड़भभकी का वीडियो वायरल

Lashkar-E-Taiba: पाकिस्तान की धरती से एक के बाद एक गीदड़भभकी दी जा रही हैं. एक बार फिर हाफिज सईद का करीबी माने जाने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अब्दुल…

Lashkar-E-Taiba: पाकिस्तान की धरती से एक के बाद एक गीदड़भभकी दी जा रही हैं. एक बार फिर हाफिज सईद का करीबी माने जाने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अब्दुल रऊफ ने भारत में हिंसा फैलाने के मंसूबों को जगजाहिर किया है. उसने एक कार्यक्रम में कश्मीर में पहले से ज्यादा आतंक फैलाने की बात कही है. साथ ही दिल्ली जीतने की भी बात कही है.

रऊफ का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर OsintTV नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. उस वीडियो में आतंकी ने कहा, ‘किसने कहा कि कश्मीर की लड़ाई खत्म हो गई है, जो भी ये कहेगा, उसका मुंह सड़ जाएगा. कश्मीर पर हमला और ज़ोरदार होगा. मेरे पास और जानकारी है.

एक बार अमीर मक्की साब (अब्दुल रहमान मक्की, LeT के को-फाउंडर) ने कहा था कि हम दिल्ली जीत लेंगे, और ऐसा होगा. हम ग़ज़वा-ए-हिंद में कामयाब होंगे। 6 महीने पहले हमने भारत को हराया था. हम जीतने वाली जनता हैं। अगले 50 सालों तक भारत हम पर हमला करने की हिम्मत नहीं करेगा.

उसने कहा कि भारत के राफेल, S-400, ड्रोन एयर डिफेंस और भारत की अन्य टेक्नोलॉजी हमारे सामने कुछ भी नहीं हैं. इंडियन एयर फ़ोर्स हमारे एयरस्पेस में घुसने की हिम्मत नहीं करेगी. हम 58 इस्लामिक देशों में अकेली न्यूक्लियर पावर हैं. दुनिया हमारी ताकत को पहले ही देख चुकी है. अब हमें एकजुट होकर भारत से लड़ना है.’

ओसिन टीवी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘हमें सिर्फ़ 9 टेरर कैंप खत्म करके नहीं रुकना चाहिए था. अगर हमने ऐसा किया होता, तो आज हम किसी आतंकवादी से यह घटिया बकवास नहीं सुन रहे होते.’

जानकारी के अनुसार, इस बात का पता नहीं चल सका है कि आतंकी अब्दुल रऊफ ने ये बयान कब दिया. हालांकि ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें आतंकी अपनी शेखी बघारता नजर आ रहा है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP Crime: लव मैरिज के 3 महीने बाद खूनी अंत! झगड़े में पत्थर से कुचला पति का सिर, हैरान कर देगा मामला

UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 14, 2026 16:19:59 IST

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…

Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST

10 साल पुराना रिश्ता, दो संदिग्ध मौतें और बंद कार… दिल्ली की इस घटना ने पुलिस को उलझाया, पुराने केस से भी जुड़े तार

Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 15:19:57 IST

Caught on Camera: रील शूट करने के लिए पिंजरे से निकाला बाघ, फिर शुरू हुआ खूनी खेल; 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…

Last Updated: November 14, 2026 15:01:26 IST