<
Categories: देश

Fact Check: ‘ना तिलक ना बिंदी… सिर्फ हिजाब पहनकर आने की छूट’ क्या है Lenskart का ड्रेसकोड

Lenskart Peyush Bansal controversy: लेंसकार्ट कंपनी की गाइडलाइन्स को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा है. बताया जा रहा है कि कंपनी में हिजाब की इजाजत है लेकिन बिंदी और तिलक पर रोक है.

Lenskart Peyush Bansal Controversy: नामी कंपनी लेंसकार्ड एक नए विवाद में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लेंस कार्ड में बिंदी और तिलक लगाने बैन है जबकि हिजाब पहनने पर कोई मनाही नहीं है. इस पर लेंस कार्ड के संस्थापक और सीईओ पियूष बंसल (Lenskart founder and CEO Peyush Bansal) ने सफाई दी है. उन्होंने इस पर प्रक्रिया में कहा कि कंपनी की पॉलिसी बदल गई हैं, लेकिन ऐसा कोई जिक्र इसमें नहीं है.  

दरअसल,  Lenskart को अपनी ग्रूमिंग गाइड को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर की नाराज़गी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों की शिकायत है कि आईवियर स्टार्टअप हिजाब की तो इजाज़त देता है, लेकिन बिंदी, तिलक और कलावा पर रोक लगाता है.  इस पर Lenskart के फ़ाउंडर और CEO पीयूष बंसल ने साफ़ किया कि कंपनी की पॉलिसी बदल गई है और यह डॉक्यूमेंट उसकी “अभी की गाइडलाइंस” को नहीं दिखाता है. यहां पर बता दें कि पीयूष बंसल द्वारा शुरू किया गया Lenskart भारत के सबसे बड़े आईवियर ब्रांड्स में से एक है. 

फिलहाल Lenskart के ऑफ़िस ड्रेस कोड से जुड़े निर्देशों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. लोगों का कहना है कि इसमें दफ्तर में  बिंदी और तिलक लगाने की मंज़ूरी नहीं है, लेकिन हिजाब की इजाज़त  है. विवाद बढ़ने पर Lenskart के फ़ाउंडर और CEO पीयूष बंसल ने साफ़ किया कि यह पॉलिसी डॉक्यूमेंट ग़लत  था और कंपनी की  अभी की गाइडलाइंस  को नहीं दिखाता था.

अपनी पहली सफ़ाई के लगभग 12 घंटे बाद पियूष बंसल ने एक बार फिर X पर एक और पोस्ट में कहा कि वायरल हो रहा डॉक्यूमेंट एक पुराना ट्रेनिंग नोट है. उन्होंने कहा कि यह कंपनी की HR पॉलिसी नहीं है. उन्होंने यह भी माना कि इसमें ग़लती से बिंदी/तिलक का ज़िक्र था, जिसे पहले ही हटा दिया गया था. 
दरअसल, Lenskart में काम की जगह के लिए ड्रेस कोड से जुड़ा यह पॉलिसी डॉक्यूमेंट सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर किया गया. इसके बाद कंपनी को लोगों की भारी नाराज़गी का सामना करना पड़ा.

क्या सिंदूर को लेकर भी कुछ कमेंट

सिंदूर के बारे में जो शादीशुदा हिंदू महिलाओं की पहचान है को लेकर Lenskart के डॉक्यूमेंट में कहा गया है. इसमें कहा गया है कि अगर सिंदूर लगा रही हैं तो उसे बहुत कम मात्रा में लगाएं और वह माथे पर नहीं गिरना चाहिए. इसमें यह भी कहा गया है कि बिंदी लगाने की भी इजाज़त नहीं है.

वहीं यह हिजाब की इजाज़त देता है, लेकिन यह भी बताता है कि मुस्लिम महिलाओं के लिए हेडस्कार्फ़ कैसा होना चाहिए. वहीं, ऑनलाइन शेयर किए गए ड्रेस कोड डॉक्यूमेंट में लिखा है कि अगर हिजाब/पगड़ी पहन रहे हैं, तो उसका रंग काला होना चाहिए. हिजाब से छाती का मध्यम हिस्सा ढका होना चाहिए और उससे लोगो नहीं ढकना चाहिए. स्टोर में बुर्का पहनने की इजाज़त नहीं है. इसमें कहा गया है, “बिंदी/क्लचर लगाने की इजाज़त नहीं है।” कलावा का ज़िक्र करते हुए कहा गया है, “धार्मिक धागे/रिस्टबैंड उतार देने चाहिए. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST