<
Categories: मनोरंजन

‘ये राम युग का आरंभ है..’, संदीप रेड्डी वांगा ने रणबीर कपूर के ‘रामायण’ ट्रेलर की तारीफ की; ऋषभ शेट्टी ने भी किया रिएक्ट

Ramayana: 'रामायण' के ट्रेलर के रिलीज़ होने के बाद मनोरंजन की दुनिया के तमाम सितारे इसकी तारीफ कर रहे हैं. अब संदीप रेड्डी वांगा ने X पर एक पोस्ट में फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की. जानिए उन्होंने क्या कहा.

फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर पर रिएक्शन देते हुए कहा कि ये राम युग की शुरुआत है. एक्टर ने ये पोस्ट अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है. हालांकि डायरेक्टर ने फिल्म की पहली झलक की तारीफ की और कहा कि यह याद दिलाता है कि धर्म हमेशा अधर्म पर जीतेगा. 

संदीप रेड्डी वांगा ने क्या लिखा?

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’  ट्रेलर पर रिएक्शन देते हुए, संदीप रेड्डी वांगा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘यह राम युग का आरम्भ है. सिर्फ़ एक ट्रेलर नहीं, बल्कि हमेशा याद दिलाता है कि धर्म हमेशा अधर्म पर जीतेगा.’

ऋषभ शेट्टी ने भी तारीफ की थी

साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर ट्रेलर की तारीफ़ की थी. उन्होंने भगवान राम के “ऑरा और दिव्यता” को दिखाने के लिए रणबीर कपूर की तारीफ की और इस टाइमलेस एपिक को जिंदा करने के लिए टीम की तारीफ की. साथ ही ऋषभ ने कन्नड़ के यश के रावण के रोल पर भी गर्व जताया.

ट्रेलर में क्या दिखा?

मेकर्स ने 30 जुलाई को फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज़ कियाजिसमें दर्शकों को भगवान राम के रोल में रणबीर कपूररावण के रोल में यश और सीता के रोल में साई पल्लवी की पहली बड़ी झलक देखने को मिली. ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4.15 बजे रिलीज़ हुए इस ट्रेलर में राम और रावण के बीच की लड़ाई को दिखाया गया है और साथ ही फिल्म के बड़े लेवल को भी दिखाया गया है.

फिल्म के बारे में

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण दो पार्ट की एपिक है, जिसे प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने DNEG और प्राइम फोकस स्टूडियोज़ के साथ प्रोड्यूस किया है, और यश भी को-प्रोड्यूसर हैं. कास्ट में सनी देओल, शूर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, शोभना, सौरभ सचदेवा, फैजल मलिक और लारा दत्ता भी शामिल हैं. इस फिल्म का पहला भाग इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 30, 2026 13:37:21 IST

Dubai Flight Hijack: पायलट ने दबाया हाइजैक अलर्ट? दुबई-तेलअवीव फ्लाइट में मचा हड़कंप, सऊदी अरब में लैंडिंग

Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Signal: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान…

Last Updated: September 30, 2026 13:26:41 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: September 30, 2026 13:22:23 IST

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: September 30, 2026 13:07:31 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 30, 2026 12:52:19 IST

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…

Last Updated: September 30, 2026 12:37:24 IST