<
Categories: देश

LPG संकट से रेल यात्रियों की थाली पर असर! खाना बंद करने की तैयारी में IRCTC? जानें पूरी डिटेल्स

IRCTC Rules: LPG की संभावित कमी को देखते हुए IRCTC ने रेलवे स्टेशनों पर कैटरिंग यूनिट्स के लिए नई एडवाइजरी जारी की है.

ईरान के साथ चल रहे युद्ध के कारण शहरों में एलपीजी सिलेंडरों की कमी के बीच, भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) के खानपान संचालन अस्थायी रूप से ट्रेनों में पके हुए भोजन की सेवाएं रोक सकता है. साथ ही यात्रियों को रिफंड भी कर सकता है, जिन्होंने अपने टिकटों के साथ भोजन पहले से बुक किया था. 

क्या बोले अधिकारी?

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया कि स्थिति गंभीर है और आने वाले दिनों में और बिगड़ सकती है. अधिकारी ने कहा, ‘यह मुद्दा गंभीर हो गया है और अगर एलपीजी की आपूर्ति में कमी बनी रहती है तो स्थिति और बिगड़ सकती है. ट्रेनों में खानपान सेवाएं IRCTC के बेस किचन में तैयार किए गए भोजन पर निर्भर करती हैं. एलपीजी की उपलब्धता में किसी भी तरह की रुकावट भोजन तैयार करने और ट्रेनों में आपूर्ति को सीधे प्रभावित करती है.’

रेल मंत्रालय ने क्या कहा?

रेल मंत्रालय के अनुसार मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आईआरसीटीसी ट्रेनों में पका हुआ खाना पूरी तरह बंद कर देगा. यह खबर गलत है. 10 मार्च 2026 को जारी एडवाइजरी में कैटरिंग लाइसेंसी धारकों (फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम, जन आहार) को वैकल्पिक कुकिंग मेथड जैसे माइक्रोवेव, इंडक्शन अपनाने और रेडी-टू-ईट फूड स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि सेवाएं बाधित न हों.

असर पड़ने लगा है

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, एलपीजी की कमी का असर अब IRCTC के उन बेस किचनों पर पड़ने लगा है, जहां ट्रेनों के लिए खाना बनाया जाता है और बाद में उसे पैंट्री कार में भेजा जाता है. पैंट्री कार में आमतौर पर सिर्फ खाना बांटा या गर्म किया जाता है, वहां एलपीजी सिलेंडर नहीं होते. लेकिन बेस किचनों में एलपीजी की सप्लाई प्रभावित होने से लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए खाना तैयार करने में परेशानी आ रही है.

कई लाख लोग हो सकते हैं प्रभावित?

IRCTC अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे हर दिन देशभर में करीब 17 लाख भोजन यात्रियों को परोसता है. इनमें से लगभग 20% भोजन पश्चिमी क्षेत्र में दिया जाता है. ऐसे में अगर एलपीजी की कमी लंबे समय तक रही, तो इस क्षेत्र में ज्यादा असर पड़ सकता है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगर एलपीजी की सप्लाई में रुकावट जारी रही, तो लंबी दूरी की ट्रेनों में बड़े पैमाने पर खाना बनाना मुश्किल हो सकता है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

भगवान से मांगी मन्नत नहीं हुई पूरी, तो पुजारी को ही कर लिया किडनैप; रखी ऐसी डिमांड…जान रह जाएंगे हैरान

Noida Crime News: नोएडा के पुजारी अनिल तिवारी को कथित तौर पर मन्नत पूरी न…

Last Updated: September 14, 2026 09:07:54 IST

Bigg Boss 20: सलमान ने लगाई कंटेस्टेंट की क्लास, छिनी खास पावर; अरिश्फा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar : सलमान खान ने इस वीकेंड के वार में…

Last Updated: September 14, 2026 08:50:59 IST

LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर बुक करने से पहले रुकिए! दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज कितनी है कीमत?

LPG Prices Today: 1 सितंबर को 19-किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹9.50…

Last Updated: September 14, 2026 08:21:49 IST

Womens Asia Cup 2026: किसने लिया था मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी न लेने का फैसला? हेड कोच मजूमदार ने किया बड़ा खुलासा

Mohsin Naqvi: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर शानदार परफॉर्मेंस के एशिया कप 2026…

Last Updated: September 14, 2026 08:02:06 IST

UP Petrol Diesel Price 14 September: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले रुकिए! आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल के लिए कितना देना होगा?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: September 14, 2026 07:31:01 IST