<

2026 से एमजी की कारें खरीदना होगा महंगा, JSW MG Motor India ने कीमत बढ़ाने का किया एलान

अगर आप MG की कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो दिसंबर में खरीद लें, वरना कंपनी अपनी कारों की कीमत बढ़ाने वाली हैं. 1 जनवरी 2026 से कार की कीमत 2 फीसदी बढ़ाने का एलान किया गया है.

JSW MG Motor India Price Hike: साल 2025 खत्म होने जा रहा है और नया साल जल्द आने वाला है. नए साल की शुरुआत के साथ ही वाहन निर्माता कंपनियां अपने उत्पादों की कीमतों में बदलाव करने वाली हैं. इसी तरह कार निर्माता कंपनी JSW MG Motor India ने भी अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है. कंपनी ने एलान किया है कि वे अपने सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रहे हैं. 2026 की शुरुआत के साथ ही MG की कारों की कीमतों में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी.

1 जनवरी से बढ़ जाएगी कार की कीमत

कंपनी का कहना है कि 1 जनवरी 2026 से कारों की कीमतों में बढ़ोतरी लागू हो जाएगी. ऐसे में अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो 31 दिसंबर 2025 तक खरीद लें, वरना आपकी जेब पर इसका असर पड़ सकता है. कंपनी का कहना है कि बढ़ती इनपुट लागत और अन्य मैक्रोइकोनॉमिक कारणों से कारों की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया है. 

EV कारों की कीमत में बदलाव

बता दें कि MG के सबसे ज़्यादा बिकने वाले मॉडल, MG Windsor EV की एक्स शोरूम कीमत नए साल से कार के मॉडल्स के तहत 14.27 लाख रुपए से 18.76 लाख रुपए तक पहुंच सकती है. इसके बाद कार खरीदना 30 से 35 हजार रुपए महंगा हो जाएगा. इसी तरह सबसे किफायती ईवी मॉडल, MG Comet EV की कीमत भी 10000 से 20000 रुपए तक बढ़ जाएगी. इससे इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.64 लाख रुपये से 10.19 लाख रुपए तक हो जाएगी. 

दिसंबर में कारों पर डिस्काउंट

हालांकि अगर आप दिसंबर 2025 में कार खरीदते हैं, तो कंपनी अपने इलेक्ट्रिक और ICE पोर्टफोलियो पर साल के अंत में कई बेनिफिट्स दे रही है. EV रेंज में MG ZS EV पर 1.25 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है. वहीं कॉमेट EV पर 1 लाख रुपये तक का ऑफर मिल सकता है. ब्रांड की नई इलेक्ट्रिक कारों में से एक विंडसर EV पर भी 50,000 रुपए तक की छूट मिल सकती है. 

कंपनी अपने ICE मॉडल्स पर भी छूट दे रही है. पॉपुलर प्री-फेसलिफ्ट MG हेक्टर खरीदने  पर 90,000 रुपए तक का फायदा मिल सकता है. वहीं MG एस्टर पर भी 50,000 रुपए तक की छूट मिल सकती है. ग्लॉस्टर SUV पर 4 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है. बता दें कि ये ऑफर्स लिमिटेड समय के लिए ही हैं. इसका मकसद है कि साल के अंत में गाड़ियों की बिक्री बढ़ाई जा सके और इस साल तक के ज्यादा से ज्यादा मॉडल्स पुराने होने से पहले बेचे जा सकें.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST