<
Categories: देश

LPG Gas Booking New Rule: अब 21 दिन से पहले नहीं मिलेगा दूसरा सिलेंडर, इन नियमों में हुआ बदलाव

LPG Gas Booking New Rule: पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं. अब एक LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 21 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर ऑनलाइन बुक किया जा सकेगा.

LPG Gas Booking New Rule: पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं. अब एक LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 21 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर ऑनलाइन बुक किया जा सकेगा. तेल कंपनियों ने अपने सॉफ्टवेयर में ऐसे बदलाव किए हैं कि 21 दिन से पहले बुकिंग नहीं हो सकेगी.

यानी अब एक सिलेंडर मिलने के बाद दूसरे सिलेंडर की डिलीवरी के बीच 21 दिन का अंतर होगा. नए नियम शुक्रवार से लागू हो गए हैं. तेल कंपनियों ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को इन नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं.

जान लीजिए नए नियम

LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के ट्रेजरर चंद्रेश शर्मा ने बताया कि अब गैस सिलेंडर डिलीवरी के समय डिलीवरीमैन को डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) देना अनिवार्य होगा. यह कोड डिलीवरीमैन को देना जरूरी है, जिसके बाद ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी होगी. जब कंज्यूमर अपने मोबाइल से ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करते हैं, तो यह कोड, OTP जैसा, मैसेज के जरिए आता है और डिलीवरीमैन को बताना होता है.

केवाईसी जरूरी

एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अरविंद गुप्ता ने बताया कि e-KYC भी अनिवार्य कर दिया गया है. LPG गैस सिलेंडर की री-बुकिंग अब पिछली डिलीवरी के 21 दिन बाद ही ऑनलाइन या दूसरे तरीकों से की जा सकेगी, जो पहले कम (लगभग 15 दिन) थी. यह नियम जियोपॉलिटिकल हालात और सप्लाई पक्का करने के लिए लागू किया गया है. कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर भी गाइडलाइंस जारी की गई हैं. कंपनियों को यह निर्देश दिया गया है कि बुकिंग के 24 घंटे में सिलेंडर मिल जाना चाहिए. इससे ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी.

तेल और गैस की सही सप्लाई

तेल कंपनियों ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीज़ल और गैस की कोई कमी नहीं है. इनकी काफी उपलब्धता है और सप्लाई भी सही मात्रा में हो रही है. कंपनियों ने अपील की है कि LPG गैस सिलेंडर का कमर्शियल इस्तेमाल न करें. इनका गलत इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली और मुंबई में सिलेंडर की नई कीमतें

दिल्ली में 19 kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 7 मार्च से 115 रुपए बढ़ा दी गई है. अब दिल्ली में इसकी कीमत 1,883 रुपए होगी. यह बढ़ोतरी अप्रैल 2025 में हुई कीमतों में बढ़ोतरी के बाद हुई है. देश की फाइनेंशियल कैपिटल मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 1,835 होगी.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST