LPU Student Protest: LPU में छात्रा के साथ गलत घटना की अफवाह पर छात्रों ने आधी रात को हंगामा, तोड़फोड़ और आगजनी की. पुलिस ने कहा, घटना का कोई सबूत नहीं, सिर्फ अफवाह है.
LPU में देर रात मचा बवाल
LPU Student Protest: जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार देर रात अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया. गर्ल्स हॉस्टल को लेकर उड़ी एक अफवाह के बाद हजारों छात्र कैंपस में सड़कों पर उतर आए और जमकर हंगामा किया.
दरअसल, शनिवार रात सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं. इनमें दावा किया जा रहा था कि यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा के साथ रेप हुआ है और इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली है. कुछ पोस्ट में एक कर्मचारी पर भी आरोप लगाए गए. हालांकि ये सभी दावे सोशल मीडिया पर छात्रों द्वारा किए जा रहे थे, इनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. इस अफवाह के बाद छात्रों में गुस्सा बढ़ता चला गया.
गुस्सा इतना बढ़ा कि रात करीब 11 बजे के बाद बड़ी संख्या में छात्र गर्ल्स हॉस्टल के पास इकट्ठा हो गए. देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया. छात्रों ने कैंपस के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी. खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए, गमले और ईंटें फेंकी गईं और कुछ इमारतों में आग लगाने की भी कोशिश की गई. इतना ही नहीं, छात्रों ने यूनिवर्सिटी के बाहर नेशनल हाईवे को भी जाम कर दिया, जिससे वहां लंबा जाम लग गया.
🚨 जालंधर की LPU यूनिवर्सिटी में भारी बवाल! आधी रात को सड़कों पर उतरे हजारों छात्र!
जालंधर की LPU यूनिवर्सिटी में आधी रात को भारी बवाल! 🤯 सोशल मीडिया पर एक अनवेरीफाइड वायरल मैसेज (कथित रेप/सुसाइड की अफवाह) के बाद 2,000 से ज्यादा छात्र सड़कों पर उतर आए।
कैंपस में जमकर तोड़फोड़… pic.twitter.com/2wbcbnkcQA— Arun Shivhare (@ArunShivhare100) September 27, 2026
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सूखे के बीच किसानों को बड़ी राहत! फडणवीस सरकार ने बिजली, लोन से लेकर रोजगार तक किए 10 बड़े एलान
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. SSP गौरव तूरा ने आजतक को बताया कि यह सब एक वायरल मैसेज से फैली अपुष्ट अफवाह है. कुछ छात्र रेप का दावा कर रहे थे तो कुछ सुसाइड का. पुलिस को अभी तक इस घटना से जुड़ा कोई सबूत, कोई शिकायत या कोई पीड़िता नहीं मिली है. पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन में करीब 2000 छात्र शामिल थे. फिलहाल पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है और हाईवे को खोल दिया गया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: Nagaland Liquor Tragedy: जहरीली शराब पीने से 19 की मौत, 3000 बोतलें बरामद; नागालैंड में 36 साल से शराबबंदी
Gold Price Today 27 September 2026:बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,51,460 प्रति…
Bigg Boss 20 : रीति तिवारी को लेकर बिग बॉस 20 में विवाद बढ़ा. सलमान…
Udaygarh murder case :मध्य प्रदेश के उदयगढ़ थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद ने…
Lovely Professional University Rape Case Protest: . यूनिवर्सिटी की एक स्टूडेंट के साथ कथित रेप…
Rise & Fall Season 2: तेज प्रताप यादव 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में नजर…
Petrol Diesel Price 27 September 2026: सुबह 6 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियाँ (OMCs)…