<
Categories: देश

Crime: ड्रम से ढंककर पति को जलाया, फिर रेट में गाड़े अधजले बॉडी पार्ट; मुस्कान की मां निकली नहजूबाई

Udaygarh murder case :मध्य प्रदेश के उदयगढ़ थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया. पुलिस के मुताबिक, 47 वर्षीय नहजूबाई ने कथित तौर पर डंडे से हमला कर अपने पति रामा की हत्या कर दी. इसके बाद शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन शव पूरी तरह नहीं जलने पर उसे घर के कमरे में रेत के नीचे दबा दिया.

MP Crime: 17 दिन तक घर के एक कमरे में रेत का ढेर एक खौफनाक राज छिपाए रहा. पति-पत्नी के बीच रोज होने वाले झगड़ों ने एक दिन ऐसा मोड़ लिया कि पत्नी ने कथित तौर पर पति की हत्या कर दी. इसके बाद राज खुलने के डर से उसने घर के अंदर ही शव को जलाने की कोशिश की, लेकिन जब लाश पूरी तरह नहीं जली तो उसे रेत में दबा दिया. इतना ही नहीं, पहचान मिटाने के लिए सरकारी कागजात और तस्वीरें तक आग के हवाले कर दीं. मामला तब सामने आया, जब 17 दिन बाद बेटा गुजरात से घर लौटा और उसे पिता के अचानक गायब होने पर शक हुआ.

क्या है पूरा मामला?

मामला उदयगढ़ थाना इलाके के तांबी आंबा (पुजारा फलिया) गांव का है . जहां पति के रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर 47 साल की नहजूबाई ने पहले अपने 50 साल के पति रामा पर डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी. फिर सबूत मिटाने के लिए उसने घर के अंदर ही लाश को आग लगा दी. जब लाश पूरी तरह नहीं जली तो महिला ने आधी जली हुई लाश को कमरे में रेत के ढेर में दबा दिया.

17 दिन बाद खुला राज

17 दिन से रेत में दबी इस हत्या का राज तब खुला जब बड़ा बेटा गुजरात से काम छोड़कर घर लौटा. पुलिस ने लाश को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी महिला नहजूबाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

सरकारी कागज़ात भी जला दिए

पुलिस के मुताबिक, पड़ोसियों को पता न चले और धुआं न निकले, इसके लिए उसने रामा के सरकारी कागज़ात और तस्वीरें भी जला दीं ताकि उसकी पहचान पूरी तरह खत्म हो जाए.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Gold Price Today:सोना फिर चमका या अभी और गिरेगा भाव? खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ताजा रेट

Gold Price Today 27 September 2026:बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,51,460 प्रति…

Last Updated: September 27, 2026 09:45:49 IST

Bigg Boss 20 : कौन है रीति तिवारी का सौतेला बाप? खुल गया सालों पुराना वो राज़; मनोज तिवारी की वाइफ से हुई थी शादी

Bigg Boss 20 : रीति तिवारी को लेकर बिग बॉस 20 में विवाद बढ़ा. सलमान…

Last Updated: September 27, 2026 09:17:50 IST

LPU Student Protest: रेप, सुसाइड या कुछ नहीं…LPU में आखिर क्यों मच रहा बवाल? अब पुलिस ने खोला राज़

LPU Student Protest: LPU में छात्रा के साथ गलत घटना की अफवाह पर छात्रों ने…

Last Updated: September 27, 2026 08:48:56 IST

LPU Rape Case Protest: कैंपस में लगा दी आग, चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे पर किया जाम; छात्रा से रेप की सूचना पर बवाल

Lovely Professional University Rape Case Protest: . यूनिवर्सिटी की एक स्टूडेंट के साथ कथित रेप…

Last Updated: September 27, 2026 08:37:29 IST

Petrol Diesel Price 27 September 2026: क्या आज बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? दिल्ली से पटना तक जानें 27 सितंबर के लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price 27 September 2026:  सुबह 6 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियाँ (OMCs)…

Last Updated: September 27, 2026 08:23:57 IST