<
Categories: देश

कर्नाटक के युवक ने पीएम को शादी में किया आमंत्रित, प्रधानमंत्री मोदी का जवाब सुनकर छलकने लगे आंसू, वीडियो वायरल

कर्नाटक के एक युवक ने पीएम मोदी को अपनी शादी का निमंत्रण पत्र भेजा था. जिसका जवाब प्रधानमंत्री मोदी ने एक पत्र के माध्यम से दिया. पीएम ने निमंत्रण पत्र का जवाब देते हुए युवक को चिट्ठी लिखी और नवदंपति को अपनी शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री की चिट्ठी देखकर युवक भावुक हो गया.

पीएम मोदी अक्सर अपने विनम्र व्यवहार से देश के लोगों का दिल जीतते रहे हैं. हाल ही में उनका आम आदमी से जुड़ा एक और वाकया लोगों को प्रभावित कर रहा है. कर्नाटक के एक युवक ने पीएम मोदी को अपनी शादी का निमंत्रण पत्र भेजा था. जिसका जवाब प्रधानमंत्री मोदी ने एक पत्र के माध्यम से दिया.

पीएम ने निमंत्रण पत्र का जवाब देते हुए युवक को चिट्ठी लिखी और नवदंपति को अपनी शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री की चिट्ठी देखकर युवक भावुक हो गया. उसने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है. लोग प्रधानमंत्री के इस विनम्र व्यवहार की खूब तारीफ कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला

कर्नाटक के रायचूर जिले के कनिहाला गांव के रहने वाले राजेश नायक की 13 अप्रैल को शादी थी, जिसमें वो प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित करना चाहता था. राजेश नायक ने डाक के जरिए पीएम को निमंत्रण पत्र भेजा. इसके बाद 16 अप्रैल को राजेश नायक के घर एक चिट्ठी आई. जब उसने पत्र देखा तो ये प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से आया हुआ था, जिसे देखकर युवक की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा. 

अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘श्री रमेश नायक जी, मुझे अपने विवाह में आमंत्रित करने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद. जीवन के इस शुभ चरण में प्रवेश करते समय आप और सविता को उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं.’ पत्र में आगे लिखा था, ‘आप दोनों के विचार, भावनाएं और कर्म हमेशा एक रहें. आप हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ दें, अपने सपनों और लक्ष्यों को पाने के लिए साथ मिलकर प्रयास करें और जिम्मेदारियों को प्रेम और समझदारी से निभाएं. एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करते हुए और एक-दूसरे की खूबियों से सीखते हुए जीवन के आदर्श साथी बनें.’ प्रधानमंत्री ने पत्र के अंत में लिखा, ‘मैं एक बार फिर आप दोनों को लंबे, सुखी और सुंदर वैवाहिक जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं.’ 

भावुक हुआ युवक

प्रधानमंत्री के इस पत्र को देखकर युवक भावुक हो गया. उसने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने कहा, ‘मैंने यह वीडियो एक खास पल साझा करने के लिए पोस्ट किया है. हमारी शादी 13 अप्रैल को हुई थी. मैंने कुछ हफ्ते पहले प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण भेजा था. जवाब की उम्मीद तो थी, लेकिन ज्यादा आशा नहीं थी. अब प्रधानमंत्री की ओर से शुभकामना पत्र मिला है, जो मेरे लिए बेहद खास है.’ नायक ने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह मेरा निमंत्रण पढ़ेंगे. यह दिखाता है कि वह आम नागरिकों के प्रति कितने संवेदनशील हैं. मैं अपनी ओर से, अपनी पत्नी, माता-पिता और पूरे गांव की ओर से उनका आभार व्यक्त करता हूं. यह मेरे लिए गर्व की बात है.’

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST