फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी ही बेटी को जिंदा हालत में नाले में फेंक दिया. पुलिस को बच्ची का शव मिला. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है.
18 महीने की बच्ची की हत्या
Faridabad Crime News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक हैरान करने वाली वीडियो सामने आई है. यहां एक डेढ़ साल की बच्ची को नाले में फेंक दिया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इस मामले में आरोपी के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. जानकारी के अनुसार, एक मासूम बच्ची का शव नाले में पड़ा मिला. पुलिस ने इसके बारे में जांच की तो पता चला कि 18 महीने की बच्ची उसकी अपनी मां ने ही नाले में फेंका था. इसके बाद पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई.
इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में एक महिला को देखा गया, जो बच्चे को गोद में ले जाती दिखाई देती है. हालांकि जब वो वापस लौटती है, तो उसकी गोद में वो बच्ची नहीं थी. इसी आधार पर पुलिस ने महिला को ढूंढा और फिर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.
जानकारी के अनुसार, लगभग तीन दिन पहले पल्ला थाना क्षेत्र में धीरज नगर और टीटू कॉलोनी पार्ट-2 के बीच बहने वाला एक नाला है, जिसे बुढ़िया नाला भी कहा जाता है. वहां पर एक मासूम बच्ची का शव देखा गया. दो स्कूली बच्चों ने शव देखा और आसपास के लोगों को इसके बारे में बताया. बच्ची का शव लोहे के जाल में फंसा हुआ था. पुलिस को सूचना दी गई, तो उस शव को बाहर निकाला गया.
पुलिस ने छानबीन शुरू की, तो पता चला कि बच्ची को जिंदा नाले में फेंका गया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला को ढूंढकर उसे हिरासत में लिया गया. पता चला कि बच्ची परिवार की छठी बेटी थी. वहीं परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जिसके कारण ये खौफनाक कदम उठाया गया.
जानकारी में पता चला कि बच्ची के माता-पिता धीरज नगर की झुग्गियों में रहते हैं. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. इसके कारण उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…