ADVERTISEMENT
होम / देश / Maharashtra: नवी मुंबई में ढहा तीन मंजिला मकान, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू मिशन जारी

Maharashtra: नवी मुंबई में ढहा तीन मंजिला मकान, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू मिशन जारी

BY: Shalu Mishra • LAST UPDATED : July 27, 2024, 9:47 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Maharashtra: नवी मुंबई में ढहा तीन मंजिला मकान, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू मिशन जारी

maharashtra

India News(इंडिया न्यूज), Maharashtra: नवी मुंबई के शाहबाज गांव से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आ रहा है। बता दें कि तीन मंजिला मकान के ढहने से मलबे के अंदर लोग दब गए जिनमें से दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और दो और लोगों के फंसे होने की संभावना है। नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त ने बताया कि इमारत सुबह करीब 5 बजे ढही। पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू मिशन जारी है। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

BJP in UP: सीएम योगी से मुलाकात के बाद पल्लवी पटेल का बदला रुख, यूपी उपचुनाव को लेकर कर दिया ये बड़ा ऐलान

मुंबई में तीन मंजिला मकान ढहा 

शनिवार सुबह नवी मुंबई के शाहबाज गांव में तीन मंजिला इमारत ढहने के बाद मलबे में कम से कम दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस, दमकल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चला रही है।

नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त कैलास शिंदे ने बताया कि इमारत सुबह करीब 5 बजे ढही। “यह एक जी+3 इमारत है। शाहबाज गांव बेलापुर वार्ड के अंतर्गत आता है। इमारत में 13 फ्लैट थे। दो लोगों को बचा लिया गया है और दो के फंसे होने की संभावना है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं। बचाव अभियान चल रहा है,” कैलास शिंदे ने संवाददाताओं को बताया।

हीरे के गहनों में लदी काली साड़ी पहनकर पेरिस ओलंपिक पहुंची Nita Ambani, देखें तस्वीरें

इमारत के मालिक के खिलाफ कार्रवाई 

कैलास शिंदे ने बताया कि बचाए गए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त ने कहा, कि यह 10 साल पुरानी इमारत है। जांच जारी है। इमारत के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Building CollapsedIndia newslatest india newsmumbai building collapsenavi mumbainews indiaइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT