<
Categories: देश

Liquor Party In Mortuary Video: मुर्दाघर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, डॉक्टर को किया सस्पेंड; जांच के आदेश

Liquor Party In Mortuary Video: महाराष्ट्र के YCM अस्पताल के मुर्दाघर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने पर डॉक्टर वैभव म्हस्के सस्पेंड कर दिए गए. नगर निगम ने मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए.

Liquor Party In Mortuary Video: महाराष्ट्र में एक सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. इस मामले में अस्पताल के एक डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही, पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. डॉ. वैभव अविनाश म्हस्के यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल (YCM) अस्पताल में तैनात थे. उन्हें शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया. आरोप है कि गुरुवार रात वह अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में ड्यूटी के दौरान नशे में पाए गए थे.

डेथ सर्टिफिकेट लेने आए व्यक्ति ने देखा मामला

यह मामला तब सामने आया, जब एक व्यक्ति रातभर अस्पताल के बाहर डेथ सर्टिफिकेट लेने के लिए इंतजार कर रहा था. इसी दौरान उसने पोस्टमार्टम रूम के अंदर देखा तो डॉक्टर कथित तौर पर नशे की हालत में नजर आए. इसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में एक मेज पर खाने-पीने का सामान और शराब की बोतल दिखाई देने की बात कही जा रही है. अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर इस तरह की घटना सामने आने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई. इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की.

नगर निगम ने डॉक्टर को किया सस्पेंड

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त आयुक्त कुलदीप जंगम ने डॉक्टर और संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया. उनसे शाम तक लिखित जवाब देने को कहा गया. हालांकि, मामले को गंभीर मानते हुए नगर आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने अगले दिन डॉ. म्हस्के को सस्पेंड करने का आदेश दिया. प्रशासन के अनुसार, डॉक्टर का कथित व्यवहार महाराष्ट्र सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Earthquake: सिंगरौली में भूकंप से तबाही, 10 किलोमीटर नीचे था सेंटर;जानें कितनी रही तीव्रता

15 दिन में जारी होगी चार्जशीट

नगर निगम प्रशासन ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ 15 दिनों के भीतर आरोपपत्र यानी चार्जशीट जारी किया जाएगा. इसके बाद विभागीय जांच पूरी की जाएगी. सस्पेंशन के दौरान डॉक्टर को बिना अनुमति पिंपरी मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं होगी. इसके अलावा, उन्हें इस अवधि में कोई दूसरी नौकरी या व्यवसाय करने की भी अनुमति नहीं होगी. फिलहाल, इस मामले में विभागीय जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. जांच के बाद ही आरोपों को लेकर आगे की कार्रवाई तय होगी.

ये भी पढ़ें:  कौन हैं शिवांगी यादव? टोनू यादव से छिड़ी जंग; 5 करोड़ की रंगदारी का लगा आरोप

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

‘दो बहनें और एक जीजा…’, ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की मौत की क्या है वजह? वॉइस नोट से खुले कई राज

Greater Noida Family Murder Case: रविवार को इस मामले ने एक और मोड़ ले लिया…

Last Updated: October 18, 2026 13:55:59 IST

Lucknow Ravan Poster: अखिलेश यादव से लेकर राहुल गांधी तक, रावण के 10 सिरों पर किस-किसकी तस्वीर? दशहरे से पहले लखनऊ में पोस्टर पर मचा बवाल

Lucknow Ravan Poster: लखनऊ में दशहरे से पहले एक फ्लेक्स बैनर को लेकर विवाद खड़ा…

Last Updated: October 18, 2026 13:14:01 IST

Faridabad Murder Case: सो रहा था लव मैरिज वाला पति, बीवी ने सब्जी वाले चाकू से काट डाला; फिर बॉयफ्रेंड ने…

Faridabad Murder Case: पुलिस ने काजल और उसके बॉयफ्रेंड योगेंद्र को उसके पति गोपाल की…

Last Updated: October 18, 2026 12:55:14 IST

भोपाल में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग! 2 युवतियों समेत 8 लोगो को किया अगवा, दिल्ली में फोन कर मांगी 10 लाख की फिरौती

Bhopal Crime News: भोपाल के एयरोसिटी कॉलोनी में कैफे कर्मचारियों का अपहरण कर 10 लाख…

Last Updated: October 18, 2026 12:27:33 IST

कौन हैं शिवांगी यादव? टोनू यादव से छिड़ी जंग; 5 करोड़ की रंगदारी का लगा आरोप

Etawah News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवांगी यादव पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप…

Last Updated: October 18, 2026 11:42:37 IST