महाराष्ट्र के रत्नागिरी की वेदा परेश सरफारे (Veda Paresh Sarfare) ने सिर्फ 1 साल 9 महीने और 10 दिन की उम्र में तैराक में (Swimming) 100 मीटर की दूरी पूरी करके पूरी दुनिया में इतिहास रच दिया (Made History)है.
Youngest Swimmer of India
Youngest Swimmer of India: महाराष्ट्र के रत्नागिरी की वेदा परेश सरफारे ने महज़ 1 साल 9 महीने और 10 दिन की उम्र में तैराक में 100 मीटर की दूरी पूरी करके पूरी दुनिया में इतिहास रच दिया है. इस मासूम की पूरी दुनिया में जोरों-शोरों से तारीफ की जा रही है. अपनी इस शानदार उपलब्धि के साथ वह भारत की सबसे कम उम्र की तैराक बन गई हैं इसके साथ वह भारत की सबसे कम उम्र की तैराक भी बन गई हैं इसके साथ ही उनका नाम ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में भी दर्ज किया जा चुका है.
उनकी उम्र ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इसके साथ ही वेदा सरफारे ने 1 साल 9 महीने और 10 दिन की उम्र में 100 मीटर की दूरी 10 मिनट और 8 सेकंड में पूरी करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे कम उम्र की तैराक के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है. तो वहीं, दूसरी तरफ उनकी यात्रा 9 महीने की उम्र में शुरू हुई थी और उन्हें कोच महेश मिलके और गौरी ने उन्हें ट्रेनिंग दी थी. उनकी यह शानदार उपलब्धि वेदा के असाधारण कौशल और आत्मविश्वास को पूरी तरह से दर्शाती है, जिससे न सिर्फ उनकी तैराकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बल्कि पूरी दुनियाभर में उनकी ज़ोरदार प्रशंसा भी की जा रही है.
दरअसल, उन्होंने यह कारनामा 1 नवंबर 2025 को रत्नागिरी के म्युनिसिपल स्विमिंग पूल में पूरा करके सभी को न सिर्फ हैरान किया बल्कि अपनी तरफ आकर्षित भी किया. तो वहीं, दूसरी तरफ इस रिकॉर्ड को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इसी साल से 25 नवबंर को आधिकारिक रूप से पूरी तरह से मान्यता दी. इसके अलावा इतनी कम उम्र में 100 मीटर की दूरी लगातार तैरना, बेहतरीन दमखम और सांस नियंत्रण का प्रमाण भी साबित करता है, जो बड़े-बड़े तैराकों के लिए कई बार सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ जाता है.
वेदा की तैराकी यात्रा केवल 9 महीने की उम्र में शुरू हुई, जब वह अपने बड़े भाई को सरकारी स्विमिंग पूल में लगातार अभ्यास करते हुए देखती थीं, और तभी से उनके माता-पिता को उनकी तैराकी के तरफ उत्साह नज़र आने लगा. कोच महेश मिलके और उनकी पत्नी गौरी ने उन्हें लगभग 11 महीनों तक सख्त ट्रेनिंग दी. तो वहीं, दूसरी तरफ उनकी इस ट्रेनिंग में सबसे ज्यादा खास पानी के अंदर संतुलन के साथ-साथ साँस लेने की तकनीक पर मुख्य रूप से ध्यान दिया गया. इसके अलावा उनके माता-पिता ने भी बिना किसी दबाव के उनका हमेशा साथ दिया और उन्हें सिर्फ और सिर्फ मज़े के लिए ही तैराक में अभ्यास करने के लिया दिया.
वेदा के इस अद्भुत रिकॉर्ड-ब्रेकिंग प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसकी हर कोई जमकर सराहना कर रहा है. जिस किसी ने उनके इस वायरल वीडियो को देखा वह पूरी तरह से हैरान रह गया. वायरल वीडियो में मासूम वेदा को आत्मविश्वास के साथ पूल में गोता लगाते और इसके साथ ही बिना रुके लैप्स पूरे करते हुए साफ रूप से देखा जा सकता है. फिलहाल नन्ही वेदा के इस अद्भुत कारनामे में पूरी दुनिया में शोर मचा दिया है और उन्होंने पूरे भारत को गर्व महसूस कराया है. कोई भी उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है, हर कोई उनकी सराहना करने में जु़टा हुआ है.
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…