<
Categories: देश

‘रात में बाहर क्यों निकली’, गैंगरैप केस मामले पर Mamta Banerjee ने दिया ऐसा बयान कि मच गया बवाल

Mamta Banerjee Controverisal Statement: पश्चिम बंगाल में MBBS छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में सीएम मामता बनर्जी ने विवादित बयान दिया है. जिससे विपक्ष और महिला संगठन में काफी रोष है.

Mamta Banerjee on Gangrape Case: पश्चिम बंगाल के निजी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में उड़ीसा से MBBS छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस घटना ने एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस बीच, रविवार को राज्य की सीएम ममता बनर्जी के बयान ने विवाद को और भड़का दिया है. उन्होंने कहा कि लड़कियों को रात में बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. उनके इसी बयान पर विपक्ष से लेकर महिला संगठनों तक ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज का है. ओडिशा की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा वहां MBBS की पढ़ाई कर रही थी. बीती रात वह अपने एक दोस्त के साथ डिनर के लिए निकली थी. देर रात जब वह कॉलेज के कैंपस के पास पहुंची, तभी तीन अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और पास के जंगल क्षेत्र में खींच ले गए. वहीं, छात्रा का दोस्त मौके से भाग निकला. इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया और फरार हो गए. घायल छात्रा को उसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह पढ़ाई कर रही थी.

फौरन हरकत में आई पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही दुर्गापुर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की. आसपास के गांवों में तलाशी अभियान चलाया गया और जंगलों में ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन किया गया. रविवार को पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया और एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. तीनों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं. पीड़िता की हालत में सुधार बताया जा रहा है और उसने पुलिस को अपना बयान दे दिया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ा रही है.

ममता बनर्जी का बयान से बढ़ा बवाल

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक निजी कॉलेज है. लड़की रात 12:30 बजे बाहर क्यों गई? यह वन क्षेत्र है. निजी कॉलेजों को अपनी छात्राओं की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए. लड़कियों को रात में बाहर (कॉलेज से) जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस सभी आरोपियों को जल्द पकड़ेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. लेकिन उनके बयान में लड़कियों की ‘आवागमन की आज़ादी’ पर सवाल उठाने को लेकर कई संगठनों ने आपत्ति जताई है.

विपक्ष और महिला संगठनों का विरोध

मुख्यमंत्री के बयान के बाद विपक्षी दलों और महिला अधिकार संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उनका कहना है कि सरकार को अपराधियों पर कार्रवाई पर ध्यान देना चाहिए, न कि पीड़िता के व्यवहार पर सवाल उठाना चाहिए. कई नेताओं ने इसे “विक्टिम ब्लेमिंग” करार दिया है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST