Jammu Kashmir: जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश के 14 पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने का आदेश दिया, जिन्हें पिछले साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर बंद कर दिया गया था.
मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर के बंद पड़े पर्यटन स्थलों को फिर खोला
Jammu Kashmir Tourist Places Reopens: पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. इस घटना से पूरा देश दहल उठा था. इसी के बाद जम्मू-कश्मीर के स्थानीय प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर में लगभग 50 पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया था. अब जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 14 पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने का आदेश दिया.
एलजी कार्यालय द्वारा X पर साझा की गई एक पोस्ट के अनुसार, यह निर्णय व्यापक सुरक्षा समीक्षा और मौजूदा स्थिति के संबंध में परामर्श के बाद लिया गया. एलजी ने कहा, ‘गहन सुरक्षा समीक्षा और चर्चा के बाद, मैंने कश्मीर और जम्मू डिवीजनों में अधिक पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने का आदेश दिया है, जिन्हें एहतियाती उपायों के रूप में अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था.’ इसके साथ ही, अस्थायी रूप से बंद होने के बाद फिर से खोले गए पर्यटन स्थलों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई है। 26 सितंबर को, उपराज्यपाल ने 12 पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने का आदेश दिया था.
कश्मीर डिवीजन में 11 पर्यटन स्थलों को तत्काल प्रभाव से फिर से खोल दिया गया है। इनमें शामिल हैं:
जम्मू डिवीजन में ये जगहें शामिल हैं..
एलजी सिन्हा ने आगे कहा कि कश्मीर डिवीजन में गुरेज, अथवाटू और बंगस तथा रामबन जिले में रामकुंड सहित चार अतिरिक्त स्थलों को बर्फ हटाने का काम पूरा होने के बाद फिर से खोल दिया जाएगा. इस पुनःस्थापन से केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को एक नई गति मिलने की उम्मीद है.
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…
Kash Patel viral video: एक वीडियो, जिसमें FBI डायरेक्टर काश पटेल को एक बॉलीवुड गाने…
Aniruddhacharya Maharaj: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. बता दें कि,…
गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर भाषण दिया.…