<

Manoj Tiwari house theft: मनोज तिवारी के घर लाखों की चोरी! जिस नौकर को 2 साल पहले निकाला, उसने ऐसे लिया ‘बदला’!

Manoj Tiwari Mumbai house theft: मनोज तिवारी के घर से लाखों का कैश गायब! 2 साल पहले नौकरी से निकाले गए कर्मचारी ने बदला लेने के लिए बनाया ऐसा खतरनाक प्लान कि पुलिस भी दंग रह गई. देखिए कैसे हुआ खुलासा.

एक्टर-सिंगर और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी हुई है जिसके बाद 5.40 लाख रुपये कैश की चोरी के सिलसिले में एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में सुंदरबन अपार्टमेंट्स में तिवारी के फ्लैट में हुई है.

पुलिस ने बताया कि मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे की शिकायत के आधार पर अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा नाम के एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया आपको बता दें कि इस कर्मचारी को करीब दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था.

आरोपी ने डुप्लीकेट चाबियों का इस्तेमाल किया

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घर के अंदर लगे CCTV फुटेज की जांच के बाद आरोपी की पहचान की गई. जांच में पता चला कि सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा फ्लैट में चोरी से घुसा और डुप्लीकेट चाबियों की मदद से लाखों के कैश उड़ा ले गए.

5 लाख से अधिक मूल्य के कैश गायब

अंबोली पुलिस ने बताया कि मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे पिछले 20 सालों से मनोज तिवारी के मैनेजर के तौर पर उनके साथ जुड़े हुए हैं. अपनी शिकायत में पांडे ने बताया कि एक कमरे में रखे 5.40 लाख रुपये गायब हो गए हैं इस रकम में से 4.40 लाख रुपये कथित तौर पर जून 2025 में एक अलमारी से गायब हो गए थे, हालांकि उस समय चोर का पता नहीं चल पाया था.

कैमरे में कैश चुराता दिखा आरोपी

मामले को सुलझाने के लिए दिसंबर 2025 में घर के अंदर CCTV कैमरे लगाए गए थे. 15 जनवरी 2026 को रात करीब 9 बजे रिकॉर्ड किए गए फुटेज में पूर्व कर्मचारी कैश चुराता हुआ दिखा. फुटेज में यह भी पता चला कि आरोपी के पास घर, बेडरूम और अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां थीं, और उसने कथित तौर पर उस रात करीब 1 लाख रुपये चुराए.

आरोपी ने कबूल जुर्म किया

CCTV फुटेज से पहचान होने के बाद, आरोपी ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद अंबोली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. CCTV फुटेज जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 10 April: टंकी फुल करवाने से पहले जान लें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Rate Today 10 April 2026: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के…

Last Updated: April 10, 2026 05:31:27 IST

Weather 10 April 2026: निकाल लें छतरी, प्री-मॉनसून की बारिश होगी तेज; जानें कहां आंधी के साथ गिरेंगे ओले

Today Weather News 10 April 2026:  उत्तर भारत में बारिश थम गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर…

Last Updated: April 10, 2026 05:16:25 IST

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST