इंडिया न्यूज: (Monsoon 2022)
आज रविवार 29 मई को केरल में मानसून ने पहली दस्तक दे दी है। मौसम विभाग अनुसार सामान्यतौर पर केरल में मानसून 1 जून तक दस्तक देता है, लेकिन इस बार यहां मानसून 3 दिन पहले यानी 29 मई को आ पहुंचा। विभाग ने मानसून के चलते कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली के तापमान में वृद्धि होने का अनुमान जताया गया है। झारखंड-बिहार के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। यूपी के भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है
मौसम विभाग मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह दक्षिण और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभव है।
मौसम विभाग मुताबिक बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़ें : देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश व आंधी-तूफान का अनुमान
ये भी पढ़ें : खराब मौसम के कारण रोकी केदारनाथ यात्रा
Connect With Us : Twitter Facebook