Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में कार्यगति तेज हुई , दिसंबर 2027 बन कर तैयार हो सकता है.
Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: दिसंबर 2027 तक दौड़ सकती है मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रैन
मुंबई से मनोहर केसरी की रिपोर्ट
देशवासियों का बुलेट ट्रेन का सपना जल्द साकार होने वाला है. 508 किलोमीटर की देश की पहली मुंबई से अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर निर्माण काम तेजी से चल रहा है. इन स्टेशनों में 11 स्टेशन एलिवेटेड यानी हवा में ऊपर और 1 स्टेशन मुंबई बुलेट स्टेशन सिर्फ अंदर ग्राउंड होगी जिसका प्लेटफॉर्म ग्राउंड से करीब 26 मीटर और ट्रैक करीब 28 मीटर नीचे होगा. ये स्टेशन दिसंबर 2027 तक बनकर तैयार हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, 10 से 16 कोच की बुलेट ट्रेन चल सकती है जिसकी स्पीड 320KMPH होगी और आप हवा से बातें करते हुए मुंबई से साबरमती सिर्फ 3 घंटे में पहुंच जाएंगे. इस रोमांचक सफर के दौरान महाराष्ट्र में 7 KM समुद्र के नीचे भी सुरंग से गुजरना पड़ेगा, वैसे महाराष्ट्र में कुल 21 KM की सुरंग होगी.
बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बन रहे इकलौता अंडर ग्राउंड मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन की कुल लम्बाई 1.08KM है जिसमें साफ्ट और सुरंग भी शामिल हैं.
इस स्टेशन को पैसेंजर्स फ्रेंडली बनाया गया है. इस अत्याधुनिक स्टेशन के बाहरी लुक को अरबियन सी के टाइट्स पर बनाया जा रहा है क्योंकि, मुंबई अरब सागर के तट पर स्थित है.
यह बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन, मुंबई-अहमदाबाद एचएसआर कॉरिडोर का एकमात्र भूमिगत स्टेशन है. इसके लिए ज़मीनी स्तर से 32.50 मीटर (लगभग 106 फीट) की गहराई तक खुदाई की जा रही है, जो 10 मंजिला इमारत के बराबर है.
इसमें प्लेटफ़ॉर्म, कॉन्कोर्स और सर्विस फ़्लोर सहित तीन मंज़िलें होंगी जिनमें प्रथम बेसमेंट में उपकरण रखने की व्यवस्था, दूसरे बेसमेंट में टिकट काउंटर समेत कॉन्कोर्स और पैसेंजर्स की सुविधाएं उपलब्ध होंगी तो वहीं, तीसरे बेसमेंट में प्लेटफॉर्म्स होंगे जहां बिना टिकट का कोई यात्री नहीं पहुंच सकता है. इसके अलावा, इस स्टेशन पर 6 प्लेटफ़ॉर्म होंगे और प्रत्येक प्लेटफ़ॉर्म की लंबाई लगभग 415 मीटर होगी. स्टेशन मेट्रो लाइनों और सड़क मार्ग से जुड़ा होगा.
स्टेशन की योजना इस प्रकार बनाई गई है कि यात्रियों की आवाजाही और सुविधाओं के लिए कॉनकोर्स और प्लेटफार्म स्तर पर पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके.
जापान का यूनो बुलेट स्टेशन से ज्यादा मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन पर 30,000 यात्री प्रतिदिन आने की क्षमता होगी. यूनो स्टेशन रोड साइड स्टेशन है, जबकि, मुंबई स्टेशन टर्मिनल स्टेशन है जिसके ऊपर 95 मीटर ऊंची बिल्डिंग अलग – अलग टॉवर के रूप में होगी.
अगर इस स्टेशन की अब तक निमार्ण की बात करें तो काम तेजी से चल रहा है, करीब 83% से ज्यादा खुदाई का काम हो चुका है और 30% बेस स्लैब कास्ट हो चुका है. इसे बनाने में 3600 करोड़ रुपए की लागत आएगी.
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…