<
Categories: मनोरंजन

Ghafoor Song: Bads Of Bollywood के नए गाने में तहलका मचा रहा तमन्ना का पलंग तोड़ डांस

The Bads of Bollywood New Song: तमन्ना भाटिया के हॉट लुक ने बैड्स ऑफ बॉलीवुड के नए गाने Ghafoor को और भी धमाकेदार बना दिया है. सोशल मीडिया पर गाना रिलीज के साथ ही, धमाल मचा रहा है. शाहरुख के इंस्टा हैंडल से शेयर हुए इस प्रमोशनल वीडियो ने इंटरनेट पर इसे पहले ही सुपरहिट बना दिया है.

Tamannaah Bhatia Bold Dance: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज The Ba*ds of Bollywood हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है. लेकिन, इस बार चर्चा का कारण बना सीरीज का नया प्रोमो सॉन्ग ‘Ghafoor’. जैसे ही ये गाना लॉन्च हुआ, सोशल मीडिया पर सिर्फ एक ही नाम ट्रेंड करने लगा, तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia).

शाहरुख खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर नए गाना का प्रोमो वीडियो शेयर किया. गाने में तमन्ना का ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज देखते ही बनता है. पॉप बीट्स पर उनके एनर्जेटिक डांस और एक्सप्रेशंस ने फैंस को दीवाना बना दिया. कई यूजर्स ने तो कमेंट कर दिया कि, ये अब तक का तमन्ना का सबसे हॉट परफॉर्मेंस है. गाने को आवाज दी है शिल्पा राव और उज्ज्वल गुप्ता ने, जबकि म्यूजिक और लिरिक्स तैयार किए हैं शाश्वत सचदेव ने.

पुराने विलेन का डेडली कॉम्बो

शुरुआत में गाने का सेटअप भी बड़ा मजेदार है. गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover), शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) और रणजीत (Ranjeet) ‘घफूर’ के नाम पर बातें करते दिखते हैं, और तभी तमन्ना की एंट्री धमाके के साथ होती है, और सबकी बोलती बंद हो जाती है. फैंस ने इस मिक्सचर को पुराना विलेन + न्यू ग्लैम वाला परफेक्ट कॉम्बो बताया है.

प्रोमो में नहीं दिखा ये गाना

लेकिन, असली ट्विस्ट तो तब सामने आया जब लोगों ने देखा कि यह गाना सीरीज के एपिसोड्स में है ही नहीं. जी हां, Ghafoor को आखिरकार फाइनल कट से बाहर कर दिया गया. जिसने भी प्रोमो देखा था, वो उम्मीद कर रहा था कि तमन्ना का ये डांस नंबर सीरीज का सबसे हाइलाइटेड हिस्सा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस फैसले से सोशल मीडिया पर निराशा भी जताई जा रही है. कई फैंस कह रहे हैं कि “इतना हॉट गाना प्रोमो में दिखाया और सीरीज से हटा दिया- why?” वहीं, कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी करार दिया.

Shraddha pandey

Recent Posts

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST