<
Categories: मनोरंजन

Homebound बनी इंडिया की ऑस्कर एंट्री 2026, रिलीज से पहले ही रच डाला इतिहास

98th Acadamy Awards: नीरज घेवान की फिल्म 'होमबाउंड' को भारत की ऑफिशियल एंट्री ऑस्कर्स 2026 के लिए चुना गया है. इशान खट्टर और जान्हवी कपूर स्टारर इस फिल्म ने रेस में करीब 24 फिल्मों को पछाड़ दिया है.

Homebound Oscar 2026 Entry: बॉलीवुड के लिए इस साल की सबसे बड़ी गुड न्यूज़ आ गई है. डायरेक्टर नीरज घेवान (neeraj ghaywan) की फिल्म होमबाउंड (Homebound) को इंडिया की तरफ से ऑस्कर्स 2026 (Oscars 2026) में भेजा गया है. यानी ये फिल्म अब इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन करने जा रही है.

कोलकाता में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई कि Homebound को बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म (Best International Feature Film) कैटेगरी में चुना गया है. इस रेस में अलग-अलग भाषाओं की 24 फिल्में शामिल थीं, लेकिन आखिरकार बाजी मार ली होमबाउंड ने.

करण जौहर ने किया फिल्म को प्रोड्यूस

फिल्म को प्रोड्यूस किया है करण जौहर ने. करण ने कहा कि ये उनके लिए बहुत प्राउड मोमेंट है. साथ ही वो ये भी बोले कि नीरज की ये फिल्म सीधा दिल को छू लेने वाली स्टोरी है.

फिल्म की स्टारकास्ट है दमदार

अब बात फिल्म की करते हैं, होमबाउंड में इशान खट्टर (ishaan Khattar), जान्हवी कपूर (janhvi kapoor) और विशाल जैठव (vishal jethwa) लीड रोल में हैं. कहानी दो बचपन के दोस्तों की है, जो छोटे से गांव से निकलकर पुलिस की नौकरी पाने का सपना देखते हैं. ये स्टोरी सिर्फ जॉब पाने की कहानी तक सीमित नहीं, बल्कि उम्मीद, रिश्तों और समाज की हकीकत को भी ये बखूबी प्रेजेंट करती है.

जबरदस्त है फिल्म की स्टोरीलाइन

होमबाउंड सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि आज के दौर की रियलिटी को आईना दिखाती है. नीरज घेवान की फिल्मों की खासियत रही है कि वो समाज के अनदेखे कोनों और लोगों की असल जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारते हैं. इस बार भी उन्होंने वही किया. यही वजह है, फिल्म को न सिर्फ भारत में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी सराहना मिल रही है. अब देखना होगा कि ऑस्कर की रेस में Homebound कितनी ऊंचाई तक पहुंचती है, लेकिन इतना तय है कि ये फिल्म पहले ही भारत का मान बढ़ा चुकी है.

Shraddha pandey

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST