<
Categories: देश

Mumbai Building Fire: मुंबई में भीषण अग्निकांड, आग में जिंदा जला ढाई साल का मासूम, 23 साल की महिला की भी मौत

Mumbai Building Fire: मुंबई में एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की 11वीं मंज़िल पर भीषण आग लग गई, जिसमें ढाई साल के बच्चे और 23 साल के हाउस हेल्पर की मौत हो गई.

Mumbai Building Fire: सपनों की नगरी मुंबई के विले पार्ले (वेस्ट) में मंगलवार, 11 अगस्त की रात एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई. आग लगने से ढाई साल के बच्चे और 23 साल की महिला की मौत हो गई. इसके साथ ही चार अन्य घायल हो गए. 

अधिकारियों के अनुसार, आग रात करीब 10.08 बजे बैप्टिस्टा रोड पर एक स्टिल्ट-प्लस-11-मंज़िला बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 1101 और 1102 में आग लगी. आग करीब 4,000 स्क्वायर फीट के एरिया में बिजली की वायरिंग और इंस्टॉलेशन एक AC यूनिट और घरेलू सामान तक ही सीमित थी.

दो लोगों की हुई मौत

मुंबई फायर बिग्रेड ने आग बुझाने और बचाव का काम करीब तीन घंटे तक चलाया. रात करीब 1 बजे आग बुझाई गई. इस घटना में आठ लोग घायल हुए, जिनमें से दो को कूपर हॉस्पिटल और छह को नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. नानावटी हॉस्पिटल के अधिकारियों के मुताबिक, छह घायल लोगों को हॉस्पिटल लाया गया, जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया. मरने वालों की पहचान अबीर 2.5, और अंकिता, 23 के तौर पर हुई.

चार लोगों की हालत स्थिर

जिस फ्लैट में आग लगी थी, वहां से चार लोगों को भी बचाया गया और उन्हें इलाज के लिए नानावटी हॉस्पिटल ले जाया गया. दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार की हालत स्थिर बताई जा रही है. पहचान पार्थ, 32, हिरेन, 64, यशस्वी, 33, और अभिषेक का नाम शामिल है. बुधवार को लगभग तीन घंटे के फायरफाइटिंग और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुबह करीब 12.25 बजे आग पर काबू पा लिया गया. ऐसा शक है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, हालांकि अभी तक इसका सही कारण पता नहीं चला है.

ये भी पढ़ें: हनी सिंह ने खोली बादशाह के ‘झूठ’ की पोल? रैपर की हुई भरे शो में बोलती बंद; समय रैना के शो में बड़ा बवाल!

11 मंजिल पर फंसे थे लोग

फायर ब्रिगेड के लोगों ने भारी धुएं के बीच 11वीं मंजिल पर फंसे लोगों को बचाया. फायर अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के बाद लोग बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर फंस गए थे, जहां से MFB अधिकारियों ने उन्हें बचाया और बाहर निकाला.

ये भी पढ़ें: बेटे के लिए तलाश रहे हैं यूनिक नाम? महादेव के इन नामों में छिपा है खास अर्थ और आशीर्वाद

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST

दीवाली से पहले किसानों को मिलेगी राहत! किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सूखा प्रभावित लिस्ट में जोड़ी गई 40 तालुका

Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…

Last Updated: October 14, 2026 15:47:23 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 15:37:22 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 15:22:13 IST

जन्म से ही दो सिर, लेकिन शरीर एक! ओडिशा में पैदा हुआ दुर्लभ बच्चा, जानिए कैसे बनती है ऐसी स्थिति

Baby with Two Heads: ओडिशा के कंधमाल जिले में दो सिर वाले बच्चे का जन्म…

Last Updated: October 14, 2026 15:12:21 IST

LTCG Tax Removal Benefits: लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स हटाने से बदल जाएगी निवेश की तस्वीर? जानें किसे मिलेगा फायदा; देखें पूरा कैलकुलेशन

LTCG Tax Removal Benefits: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इस मुद्दे पर एक अहम बयान…

Last Updated: October 14, 2026 15:08:34 IST