मुंबई से एक बेहद ही हैरान करने वाली घटना (Shocking Incident) सामने आई है, जिससे पूरा शहर दहल गया है.
मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है
Mumbai Crime News: मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिससे पूरा मुंबई एक बार फिर से दहल उठा है. फिलहाल, पुलिस ने इस चौंकाने वाले मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आखिर क्या है रोंगटे खड़े करने वाला मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
मुंबई पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर मुंबई का शिवाजी नगर इलाका उस वक्त दहल उठा, जब 19 साल की शिफा शेख की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया कि इलसके पीछे लव ट्रायंगल है.
तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने वारदात को संज्ञान में लेते हुए केवल 12 घंटे के अंदर ही दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.
घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शिफा को एक परिचित महिला का फोन आया था, जिसने उसे मिलने के लिए बुलाया था, जिसके बाद फोन आने पर शिफा अपने घर से निकली और शिवाजी नगर के फुरकानिया मस्जिद इलाके में पहुंची.
तो वहीं, पुलिस ने आगे बताया कि वहां शिफा और आरोपी महिला के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई थी. देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि शिफा पर गोली चला दी गई. इस दौरान अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज की मदद से आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. तो वहीं, जांच के दायरे को आगे बढ़ातो हुए पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.
मुख्य आरोपी, एक 25 साल की महिला, जिसने कथित तौर पर शिफा को मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया था, और सह-आरोपी एक 23 साल का युवक, जो इस साजिश या हमले में शामिल था.
फिलहाल, पुलिस की शुरुआती जांच यह इशारा करती है कि यह आपसी रंजिश और प्रेम संबंधों के जटिल विवाद का नतीजा कितना ज्.दा खौफनाक निकल सकता है. तो वहीं, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार को जल्द से जल्द जब्त किया जा सके.
Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…
1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…
मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…
टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…
Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…
अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…