<
Categories: देश

मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी खबर! 24 ट्रेनें कैंसिल, 21 बीच रास्ते रोकी गईं; सफर से पहले चेक करें ट्रेन स्टेटस

Mumbai Heavy Rain Disrupts Railway Services: मुंबई में भारी बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई रेल मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है. 24 ट्रेनें रद्द, 21 आंशिक रूप से रद्द और कई ट्रेनों का रूट बदला गया है. यात्रा से पहले ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक करें.

Mumbai Heavy Rain Disrupts Railway Services: मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने रेलवे संचालन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. रेलवे ट्रैक पर पानी भरने और घोलवड़-उमरगाम रोड के बीच पुल पर जलस्तर बढ़ने के कारण राजस्थान-मुंबई रेल मार्ग पर पिछले 48 घंटों में 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि 21 से अधिक ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा है. कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया है. ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, पश्चिम रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या-203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है. कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक जलमग्न होने के कारण सुरक्षा को देखते हुए ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा.

पिछले 48 घंटे में 24 ट्रेनें रद्द

भारी बारिश के चलते 23 और 24 जुलाई को राजस्थान, गुजरात और मुंबई के बीच चलने वाली कई प्रमुख एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया. इनमें बांद्रा टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और भिवानी रूट की ट्रेनें शामिल हैं.

कई ट्रेनें बीच रास्ते से ही लौटीं

रेलवे ने कई ट्रेनों को उनके अंतिम स्टेशन तक जाने की अनुमति नहीं दी. कुछ ट्रेनें आबूरोड, वडोदरा, अहमदाबाद, अंकलेश्वर, नवसारी, नडियाद और वापी तक ही संचालित की गईं, जबकि आगे का सफर रद्द कर दिया गया.

इन ट्रेनों का बदला गया रूट

रेलवे ने कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया है. इनमें यशवंतपुर-खातीपुरा, बेंगलुरु-जोधपुर, जोधपुर-बेंगलुरु, हिसार-कोयंबटूर और डिब्रूगढ़-लालगढ़ जैसी ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों को सूरत, जलगांव, पालधी, उधना, दौंड और अन्य वैकल्पिक रूट से संचालित किया जा रहा है.

स्टेशनों पर बढ़ी यात्रियों की परेशानी

अचानक ट्रेनें रद्द होने से हजारों यात्री रेलवे स्टेशनों पर फंस गए. कई लोगों को स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिली. यात्रियों का कहना है कि वैकल्पिक ट्रेनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा और कई लोगों को रात स्टेशन या बस अड्डों पर बितानी पड़ी.

यात्रा से पहले जरूर करें ये काम

यदि आप मुंबई, राजस्थान, गुजरात या महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक करें. रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या एसएमएस अलर्ट पर नजर रखें. यदि आपकी ट्रेन रद्द या आंशिक रूप से रद्द है, तो पहले से वैकल्पिक यात्रा की योजना बनाना बेहतर रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भी भारी बारिश के कारण रेल सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 13, 2026 19:37:19 IST

सात समंदर पार का प्यार: प्यार की खातिर बिहार आईं रूस की जूली, भागलपुर के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी

बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से…

Last Updated: October 13, 2026 18:54:30 IST

IND vs WI 4th T20I Playing 11: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? कुलदीप यादव फिर बैठ सकते हैं बाहर

India vs West Indies 4th T20I Predicted Playing 11: हैदराबाद में चौथे टी20 से पहले…

Last Updated: October 13, 2026 18:25:33 IST

Maharashtra Crime: रात में सहेलियों संग खेला गरबा, सुबह पति ने डंडे से पीटकर मार डाला; हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…

Last Updated: October 13, 2026 16:58:09 IST

Hardoi Crime News: शादी के पांच साल बाद खूनी अंत, पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की ली जान; पुलिस ने ऐसे दबोचा

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…

Last Updated: October 13, 2026 16:40:21 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 13, 2026 16:37:20 IST