<
Categories: विदेश

बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा भूचाल! राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन का इस्तीफा, बताई यह बड़ी वजह

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस बड़े फैसले के पीछे उन्होंने किस गंभीर बीमारी का हवाला दिया? जानें पूरी खबर.

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. शुक्रवार को उनके कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की. शहाबुद्दीन को बेदखल हुई पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का करीबी सहयोगी माना जाता रहा है.

76 वर्षीय शहाबुद्दीन अप्रैल 2023 से देश के राष्ट्रपति (जो कि मुख्य रूप से एक औपचारिक पद है) का कार्यभार संभाल रहे थे. उनके इस कार्यकाल में 2024 के वे उथल-पुथल भरे महीने भी शामिल रहे, जब एक बड़े छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना को देश छोड़कर भारत शरण लेनी पड़ी थी.

शहाबुद्दीन हुए ऑटोनॉमिक न्यूरोपैथी का शिकार

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव द्वारा जारी बयान में शहाबुद्दीन ने कहा, ‘हाल ही में हुई मेडिकल जांच में मुझे ‘ऑटोनॉमिक न्यूरोपैथी’ (Autonomic Neuropathy) नामक बीमारी का पता चला है. इस स्थिति के कारण मुझे कभी-कभी अचानक कुछ पलों के लिए बेहोशी या होश खोने की समस्या हो जाती है.’

शहाबुद्दीन के इस्तीफे के बाद अब बांग्लादेश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर शेख हसीना का कोई भी सहयोगी नहीं बचा है. यह घटनाक्रम हसीना की योजनाबद्ध वापसी से करीब पांच महीने पहले सामने आया है. 2024 में हुए हिंसक छात्र आंदोलन के बाद से उनकी पार्टी ‘अवामी लीग’ पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और पार्टी के कई शीर्ष नेता व कार्यकर्ता या तो जेल में हैं या फिर भूमिगत (अंडरग्राउंड) हैं.

जारी किए गए बयान के मुताबिक, जब तक नए राष्ट्रपति का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक जातीय संसद (राष्ट्रीय संसद) के स्पीकर राष्ट्रपति के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे.

राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर शहाबुद्दीन देश की सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर थे, हालांकि 17.3 करोड़ की आबादी वाले इस मुस्लिम बहुल देश में वास्तविक कार्यकारी शक्तियां प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के पास ही होती हैं.

गौरतलब है कि समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने गुरुवार को ही यह रिपोर्ट दे दी थी कि पूर्व पीएम शेख हसीना के करीबी रहे शहाबुद्दीन शुक्रवार को इस्तीफा दे सकते हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Silver prices fall: चांदी के भाव में भूचाल! जनवरी में बनाया था रिकॉर्ड, नवंबर आते-आते इतनी नीचे फिसली कीमत

Silver prices fall,: 2026 में रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में…

Last Updated: November 22, 2026 22:55:20 IST

अलग नाम, अलग पहचान और छह शादियां… असम में गिरफ्तार हुआ जुम्मुद्दीन, ऐसे खुला राज

Assam Crime: असम के नगांव जिले में जुम्मुद्दीन अहमद को छह महिलाओं से अलग-अलग पहचान…

Last Updated: November 22, 2026 22:35:40 IST

Theft in wedding ceremony: शादी में डांस कर रहा था परिवार, चोर ने साफ कर दिया लाखों का माल; जैकेट की आड़ में बैग लेकर फरार

Theft in wedding ceremony: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को एक…

Last Updated: November 22, 2026 22:18:18 IST

जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा? आधे घंटे बाद बाहर आया तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, लाल जोड़े में थाने पहुंची

Firozabad marriage dispute: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गोपाल मैरिज होम में 20 नवंबर…

Last Updated: November 22, 2026 22:08:47 IST

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: योगी की मां के निधन पर मदरसे में उठे दुआ के हाथ, मौलवी और बच्चों ने की प्रार्थना

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के…

Last Updated: November 22, 2026 21:06:26 IST

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, इस दिन और यहां देख सकेंगे फिल्म

Drishyam The Conclusion OTT release: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 27 नवंबर 2026…

Last Updated: November 22, 2026 20:22:50 IST