<
Categories: देश

‘योद्धा दादी’ का संघर्ष देख आपकी भी आंखें हो जाएंगी नम, वायरल वीडियो में युवक ने इंसानियत की मिसाल की पेश

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत दिलाया है.

Mumbai man surprises car-washer:  मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, वायरल वीडियो के मुताबिक, एक बुजुर्ग महिला, जिन्हें नेटिज़न्स प्यार से ‘दादी’ कह रहे हैं, मुंबई की सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को धोकर अपना गुजारा करती नजर हुईं आ रही हैं. लेकिन, उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी मेहनत और स्वाभिमान को देखकर हर कोई पूरी तरह से हैरान रह गया है, लेकिन इस कहानी में मोड़ तब आया जब एक कार मालिक ने उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का फैसला किया. 

वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक युवक, जिसकी कार यह बुजुर्ग महिला धोती थी, उन्होंने केवल उनकी मेहनत की कमाई ही नहीं दी, बल्कि उन्हें नकदी और एक बेहद ही सुंदर साड़ी उपहार में देकर हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. तो वहीं, युवक का यह उदार व्यवहार देखकर दादी भावुक हो गईं और उनकी आंखों से छलकते आंसू उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा और उस पल की खुशी को भी बयां कर रहे थे.

मां से बड़ा नहीं कोई योद्धा

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ देखने को मिली. जहां, कुछ वायरल वीडियो पर कुछ नेटिज़न्स ने कहा कि उम्र की बाधा को पार कर काम करने वाली इन दादी के रूप में हमें एक असली योद्धा दिखाई देता है.

तो वहीं,  कई यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि ‘दुनिया में मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं होता है’ क्योंकि वह अपने परिवार या स्वाभिमान के लिए किसी भी उम्र में कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटती हैं. 

यहां देखें वायरल वीडियो

नेटिज़न्स ने किया जज्बे को सलाम

लोगों ने न सिर्फ दादी की कड़ी मेहनत की जमकर सराहना की, बल्कि उस युवक के दयालु भाव की भी तारीफ की जिसने इस मेहनत को पहचाना और उन्हें सम्मान देकर उनका हौसला भी बढ़ाया. दरअसल,  यह वीडियो याद दिलाता है कि बड़े शहरों की कंक्रीट की दीवारों के पीछे आज भी इंसानियत जिंदा है. और साथ ही यह छोटी सी घटना हमें सिखाती है कि हमारे आस-पास ऐसे कई गुमनाम नायक हैं, जिन्हें बस थोड़े से सम्मान और सहानुभूति की तलाश है. फिलहाल, इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है, जिसस लोग जमकर एक दूसरे के साथ शेयर कर रहे हैं. 

Darshna Deep

Recent Posts

IND vs PAK Final: 28 गेंदें, 61 रन और 7 छक्के: अभिषेक शर्मा ने पाक के उड़ाए परखच्चे, तोड़ दिया गेल और ब्रेविस का बड़ा रिकॉर्ड

Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…

Last Updated: October 3, 2026 13:11:40 IST

Hyderabad News: मंदिर में पुजारी पर हुआ हमला, देवी की मूर्ति पर भी लाठी से किया प्रहार, Video Viral होने के बाद मचा बवाल

हैदराबाद के संतोषी माता मंदिर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुजारी पर हमला…

Last Updated: October 3, 2026 13:06:19 IST

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST