<
Categories: देश

Muzaffarnagar Crime: यूपी में मंदिर के अंदर खूनी खेल! पहले पुजारी से की बात, फिर कमरे में घुसकर मार दी गोली; मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Crime: बाइक पर सवार दो युवकों ने पहले पुजारी से बात की और फिर कमरे में ही गोली मारकर भाग गए. ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले देवानंद रिटायर्ड फौजी थे. वह पिछले 25 सालों से मंदिर के पुजारी थे और मंदिर के अंदर ही एक कमरे में रहते थे.

Muzaffarnagar Crime: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या से इलाके में दहशत फैल गई है. भोरा कलां थाना क्षेत्र में ITI कॉलेज कैंपस में बने प्राचीन शिव मंदिर में बाइक सवार हमलावरों ने पुजारी स्वामी देवानंद महाराज को गोली मार दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सहारनपुर रेंज के DIG अभिषेक सिंह, मुजफ्फरनगर SSP सूरज राय और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अक्षय महादिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और वारदात से जुड़े सबूत इकट्ठा करने के निर्देश दिए.

मंदिर परिसर में हुई इस घटना के बाद पुलिस हत्या के पीछे के मकसद और आरोपियों की पहचान की जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बाइक सवार हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद कैसे भागे और हत्या के पीछे का मकसद क्या था. घटना की आगे की जानकारी पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगी.

टायर्ड फौजी थे देवानंद

बाइक पर सवार दो युवकों ने पहले पुजारी से बात की और फिर कमरे में ही गोली मारकर भाग गए. ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले देवानंद रिटायर्ड फौजी थे. वह पिछले 25 सालों से मंदिर के पुजारी थे और मंदिर के अंदर ही एक कमरे में रहते थे.

मंगलवार रात करीब 9 बजे वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए. उन्होंने पुजारी को आवाज़ दी और उनके कमरे में घुस गए. थोड़ी देर बात करने के बाद उन्होंने पुजारी को गोली मार दी और अपनी बाइक से भाग गए. PRD जवान मौसम अली मंदिर के पास ही मौजूद थे. गोली की आवाज़ सुनकर वह दौड़कर मंदिर पहुंचे तो देखा कि दो युवक भाग रहे हैं.

बातचीत के बाद गोली मारी

जब वे अंदर गए तो पुजारी की खून से लथपथ बॉडी मिली. SP रूरल अक्षय संजय महादिक ने कहा कि जिस तरह से युवकों ने पहले आवाज़ दी और फिर बात करने के लिए उनके कमरे में घुसे, फिर उन्हें गोली मार दी. इससे साफ पता चलता है कि दोनों युवक पुजारी को जानते थे और अक्सर उनसे मिलने आते-जाते रहे होंगे. पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है. घटना को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

IND A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए में ठोका सबसे तेज शतक, वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर

Vaibhav Sooryavanshi Fastest Century: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया…

Last Updated: November 24, 2026 16:50:58 IST

132 मिनट में पूरा होगा दिल्ली से लखनऊ का सफर! यूपी में बुलेट ट्रेन का रूट आया सामने, चेक करें डिटेल्स

Delhi Lucknow Bullet Train: वर्तमान समय में दिल्ली से लखनऊ पहुंचने में ट्रेन से कम…

Last Updated: November 24, 2026 16:11:44 IST

Railway Bedsheet Viral Post: ट्रेन में रेलवे की चादर ले जाते पकड़ी गई महिला, खुलासा हुआ तो बनाने लगी बहाने, पोस्ट वायरल

Railway Bedsheet Viral Post: नौचंदी एक्सप्रेस में एक महिला के रेलवे की बेडशीट ले जाते…

Last Updated: November 24, 2026 16:01:54 IST

Watch Video: तेरा चाचा चोर…सुनते ही प्रियंका ने छात्र को जड़ दिया था तमाचा; पुराने दिनों को यूं किया याद

राहुल गांधी के शेयर किए वीडियो में प्रियंका गांधी ने बचपन का किस्सा सुनाया. उन्होंने…

Last Updated: November 24, 2026 15:58:19 IST

Kal Ka Rashifal 25 November 2026: बुधवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 25 November 2026: जानें बुधवार का दैनिक राशिफल. मेष, वृषभ, मिथुन से…

Last Updated: November 24, 2026 15:49:55 IST