Weather Update 14 October 2026:मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. 14 अक्टूबर को दिल्ली में मैक्सिमम टेम्परेचर 33 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
आज कैसा रहेगा मौसम?
Weather Update 14 October 2026: मॉनसून वापस जा रहा है. सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होने लगी है. इस बीच, मौसम विभाग ने बारिश का नया अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश की उम्मीद है.
मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. 14 अक्टूबर को दिल्ली में मैक्सिमम टेम्परेचर 33 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, बहराइच, मथुरा, आगरा और कानपुर में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. लखनऊ में आज, 14 अक्टूबर को मैक्सिमम टेम्परेचर 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मिनिमम टेम्परेचर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है.
नालंदा, गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा, कटिहार, दरभंगा, रोहतास, समस्तीपुर, पूर्णिया, किशनगंज, औरंगाबाद, सारण और सुपौल में भारी बारिश और थंडरस्टॉर्म की वॉर्निंग है. 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं. पटना में आज, 14 अक्टूबर को मैक्सिमम टेम्परेचर 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. मिनिमम टेम्परेचर 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
पन्ना, झाबुआ, मुरैना, अलीराजपुर, सीधी, इंदौर, श्योपुर, सतना और देवास में भारी बारिश और थंडरस्टॉर्म की वॉर्निंग है. हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से चल सकती हैं. भोपाल में आज, 14 अक्टूबर को मैक्सिमम टेम्परेचर 31 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. मिनिमम टेम्परेचर 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
किन्नौर, चंबा, सिरमौर, सोलन, मंडी, ऊना, बिलासपुर और कुल्लू में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है. 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं. मनाली में आज, 14 अक्टूबर को मैक्सिमम टेम्परेचर 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. मिनिमम टेम्परेचर 1 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
ऋषिकेश, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में आंधी-तूफान का अलर्ट है. 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं. आज, 14 अक्टूबर को देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
Badaun Miracle: बदायूं में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया. इनमें…
President Donald Trump:इकॉनमिस्ट और जनता का मानना है कि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा विदेशी सामानों पर…
Hyderabad Crime News: हैदराबाद के बोराबांदा में मां के लिव-इन पार्टनर पर पांच साल के…
Bhiwandi Hotel Viral Video: महाराष्ट्र के भिवंडी होटल में गाना बदलने को लेकर दो गुटों…
Bettiah Chicken Businessman Murder: FIR में मृतक के पिता ने बताया कि घटना से करीब…
Jeevan Pramaan Patra 2026: पेंशनर्स 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं.…