<
Categories: देश

नवजोत सिंह सिद्धू ने मनाली में खोजी सुखबीर सिंह बादल परिवार की जमीन, लोकल लड़की ने किया ऐसा खुलासा; पूर्व क्रिकेटर रह गए दंग

सिद्धू ने अपने छुट्टियों से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है. जिसमे वो एक लोकल लड़की से बात कर रहे हैं जिसका वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है.

Navjot Singh Sidhu:  पूर्व क्रिकेटर व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपने परिवार के साथ मनाली में छुट्टियां मना रहे हैं. सिद्धू ने अपने छुट्टियों से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है. जिसमे वो एक लोकल लड़की से बात कर रहे हैं. उस क्लिप में कुछ ऐसी बाते कही गई हैं जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है.

इस वीडियो में सिद्धू ने बादल परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के बादल सिंह हिमाचल तक पहुंच गए हैं. सिद्धू ने पंजाबी कहावत, “छुप्पो गन्ने, घर ते कौला” का इस्तेमाल करते हुए बादलों पर तंज भी कसा. सिद्धू का कहना है कि बादलों ने यहां भी अपना काम कर दिया है.

वीडियो में क्या है?

क्लिप में सिद्धू पास की एक प्रॉपर्टी के बारे में पूछते हुए दिख रहे हैं जिस पर लोकल लड़की जवाब देती है कि यह शिरोमणि अकाली दल के लीडर सुखबीर सिंह बादल के परिवार की है. इस छोटी सी बातचीत के दौरान लोकल लड़की सिद्धू को आगे बताती है कि बादल परिवार के प्रॉपर्टी खरीदने के बाद एक सड़क बनाई गई थी.

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूज़र्स बातचीत में की गई बातों पर चर्चा कर रहे हैं.लइंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए सिद्धू ने कैप्शन सेक्शन में लिखा, “पीर पंजाल माउंटेन रेंज में एक यादगार ट्रेक.” सिद्धू ने वीडियो शेयर करने के अलावा कोई और सफाई या कमेंट नहीं किया है. 

बातचीत के दौरान सिद्धू यह जानकर हैरान दिखे कि बादल मनाली आए थे और उस इलाके के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में मदद की थी. मनाली में स्थानीय लड़की के साथ सिद्धू की बातचीत देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में इमोजी भेजे.

वीडियो वायरल

बेटी के साथ शेयर किया वीडियो, जिसे 6.8M बार देखा जा चुका है नवजोत सिंह सिद्धू ने मनाली से अपनी बेटी के साथ एक कॉमेडी वीडियो शेयर किया है. वीडियो में सिद्धू की बेटी उनसे कहती है कि पापा, एक दोहा सुनाइए, जिस पर सिद्धू कहते हैं कि यह आप पर है। सिद्धू की बेटी के साथ एक और लड़की खड़ी है, वह कहती है कि यह हम दोनों पर है. उसके बाद सिद्धू मजाकिया अंदाज में कहते हैं, शर्म करो कि तुम्हारी आंखों में काजल नहीं है, मैं भी तुम्हारे पीछे काजल नहीं रहूंगा. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 24 घंटे में 6.8M लोगों ने देखा है और 1.93 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST