Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेशनल प्रेसिडेंट और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को पटना में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष पर तीखा हमला किया.
Union Minister Chirag Paswan
Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेशनल प्रेसिडेंट और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को पटना में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष, खासकर कांग्रेस ने झूठ बोलकर जनता को डराने की परंपरा शुरू कर दी है. वे जनता के हित में चल रही योजनाओं को नुकसानदायक बताकर भ्रम फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 15 दिनों तक बेवजह हंगामा किया, लेकिन अगर सच में कोई गड़बड़ी होती तो बिहार के लोग सड़कों पर उतरकर विरोध करते, जो नहीं हुआ.
नेशनल प्रेसिडेंट चिराग पासवान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है. उन्होंने कांग्रेस पर MNREGA का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में MNREGA भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है और गरीब मजदूरों को उनका हक नहीं मिला है. अब जब केंद्र सरकार इस भ्रष्टाचार पर नकेल कस रही है तो कांग्रेस बेचैन हो रही है. उन्होंने कहा कि योजना के स्ट्रक्चर में बदलाव से गरीब मजदूरों को फायदा होगा. महिलाओं को 125 दिन का रोज़गार देना, मॉनिटरिंग शुरू करना और आर्थिक मदद देना गलत कैसे हो सकता है? महिलाओं को पहले ₹10,000 और फिर ₹1.90 लाख देकर उन्हें सेल्फ़-एम्प्लॉयमेंट से जोड़ना एक अच्छा कदम है, लेकिन विपक्ष इस पर भी सवाल उठा रहा है.
चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस इमोशनल मुद्दे उठाकर जनता को गुमराह कर रही है. वे महात्मा गांधी के नाम पर बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं, जबकि योजनाओं का स्वरूप समय-समय पर बदलता रहा है. उन्होंने कहा कि राम नाम पर उनका एतराज़ कोई राज़ नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश में धार्मिक अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन विपक्ष इस पर चुप है.
आने वाले चुनावों के बारे में चिराग पासवान ने कहा कि ‘बंगाल में हम लोग डबल इंजन की NDA सरकार बनाने जा रहे हैं. तमिलनाडु में भी हमारी सरकार बनेगी. असम में हम लोग वापस आएंगे. LJP भी इन सभी राज्यों में अपनी भूमिका निभाने को तैयार है. बंगाल और असम दोनों राज्यों में कितनी सीटों पर हम लोग चुनाव लड़ेंगे, इसके लिए अभी देख रहे हैं कि हम लोग की मजबूती कैसी है. हम डेढ़ महीने बाद बताने की स्थिति में रहेंगे कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…