<
Categories: जॉब

Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस में नौकरी की भरमार, 12वीं पास के लिए मौका, 69000 है सैलरी

Sarkari Naukri 2026 Haryana Police HSSC Constable Recruitment 2026: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने कांस्टेबल के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. जो कोई भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

Haryana Police HSSC Constable Recruitment 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने राज्य पुलिस बल में 5,500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 25 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट hryssc.in पर आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे, जिन्होंने HSSC कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) – ग्रुप C पास किया हो. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे यह भर्ती सभी वर्गों के लिए समान रूप से सुलभ बनती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें.

पदों का विवरण: किस श्रेणी में कितनी वैकेंसी

इस भर्ती में पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और पुरुष कांस्टेबल (रेलवे पुलिस) के पद शामिल हैं.
पुरुष कांस्टेबल (GD): 4,500 पद
महिला कांस्टेबल (GD): 600 पद
रेलवे पुलिस (पुरुष): 400 पद
कुल पदों की संख्या: 5,500 

इन पदों को सामान्य, SC (DSC/OSC), BCA, BCB, EWS और ESM जैसी विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है, ताकि आरक्षण नियमों का पूरी तरह पालन हो सके.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 पास होना अनिवार्य है. साथ ही, मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए. इसके साथ ही आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

यहां देखें आवेदन करने का लिंक और नोटिफिकेशन
Haryana Police HSSC Constable Recruitment 2026 आवेदन करने का लिंक
Haryana Police HSSC Constable Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

जरूरी दस्तावेज़: क्या-क्या करना होगा अपलोड

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को हरियाणा बोनाफाइड सर्टिफिकेट, संबंधित जाति प्रमाण पत्र, BC-A/BC-B (नॉन-क्रीमी लेयर), EWS सर्टिफिकेट (1 अप्रैल 2025 के बाद जारी) अपलोड करना होगा. पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए डिस्चार्ज सर्टिफिकेट, पात्रता प्रमाण पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेज़ अनिवार्य हैं.
ध्यान रखें, ऑनलाइन अपलोड किए गए दस्तावेज़ों पर ही चयन प्रक्रिया में विचार किया जाएगा.

सैलरी और ट्रेनिंग

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3, सेल-1 के तहत 21,700 शुरुआती वेतन मिलेगा. वेतनमान 21,700 से 69,100 तक है. इसके अलावा DA, HRA जैसे अलाउंस अलग से दिए जाएंगे. सभी नए चयनित उम्मीदवारों को बेसिक ट्रेनिंग से गुजरना होगा.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

चयन प्रक्रिया की शुरुआत CET ग्रुप C स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग से होगी. इसके बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिर फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) आयोजित किया जाएगा, जिसमें दौड़ शामिल होगी.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Recent Posts

रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…

Last Updated: October 24, 2026 13:37:01 IST

IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…

Last Updated: October 24, 2026 13:06:34 IST

Mumbai Indians Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच; नाम सुन सब दंग

Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…

Last Updated: October 24, 2026 12:38:54 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST