<
Categories: देश

Nitin Naveen Coronation: 20 जनवरी को होगी नितिन नवीन की ताजपोशी, पीएम मोदी सभा को करेंगे संबोधित

20 जनवरी को बीजेपी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहे हैं. 20 जनवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन की ताजपोशी होगी. इस दौरान पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे.

Nitin Naveen Coronation of BJP National President: 20 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के निर्वाचित होने की घोषणा की जाएगी. संगठन चुनावों के चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण भाजपा मुख्यालय में नाम की घोषणा करेंगे. इस मौके पर प्रधानमेंत्र नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. वे नितिन नवीन की ताजपोशी करेंगे. उनके साथ ही समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे.

पीएम मोदी भी करेंगे संबोधित

नितिन नवीन के निर्वाचित होने के बाद भाजपा मुख्यालय में एक समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी सहित जेपी नड्डा, अमित शाह और सभी भाजपा नेता नितिन नवीन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा मुख्यालय की पांचवीं मंजिल स्थित कक्ष में बैठाएंगे.

जानकारी के अनुसार, सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्रियों को भी 19 और 20 जनवरी को भाजपा मुख्यालय में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं. भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे पूरी कर ली जाएगी. नितिन नवीन के लिए भाजपा के 37 संगठनात्मक राज्यों में से 30 राज्यो से नामांकन  दाखिल किए जाएंगे. इन नामांकन फार्म पर हर राज्य से 20 नेताओ के हस्ताक्षर होंगे.

इन राज्यों में संगठन चुनाव होने बाकी

भाजपा के 37 संगठनात्मक राज्यो में से 30 राज्यो में संगठन चुनाव संपन्न हो चुके हैं. यह सभी राज्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान कर सकेंगे. हर राज्य से 20 नेताओं के हस्ताक्षर आवश्यक है. इन 7 राज्यों में संगठन चुनाव अभी नहीं हुए हैं. इनमें दिल्ली, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड जैसे राज्य भी शामिल हैं.

सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे नितिन नवीन

बता दें कि नितिन नवीन को पिछले महीने की 15 तारीख को बीजेपी संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था. ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी होने के बाद 45 साल की उम्र में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. सूत्रों की मानें, तो उनकी ताजपोशी को बेहद खास बनाया जा रहा है. इसके लिए सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया है. 20 जनवरी को नितिन नवीन के चुनाव की औपचारिकता पूरी करेंगे. इसके बाद उनका अभिनंदन किया जाएगा. उसके अगले दिन यानी 21 दिसंबर को वे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST