<
Categories: देश

BJP Youngest National President: 45 साल के नितिन नबीन ने तोड़ा अमित शाह का रिकॉर्ड; जानें अब तक के सभी 11 अध्यक्षों की उम्र

45 साल की उम्र में नितिन नबीन ने BJP अध्यक्ष बन रचा इतिहास! उन्होंने अमित शाह का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देखें अब तक के 11 दिग्गजों की उम्र की पूरी लिस्ट

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन अब पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष गए हैं. भाजपा संगठन चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी के लक्ष्मण ने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा की. 37 नामांकन पत्र नितिन नबीन के पक्ष में आए थे सभी नामांकन सही पाए गए थे. नितिन नबीन निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए. चुनाव प्रक्रिया सोमवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पूरी हुई. 45 साल के नवीन पार्टी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. उनसे पहले अमित शाह 49 साल की उम्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे.

इस बीच, नितिन नवीन के बीजेपी अध्यक्ष चुने जाने की आधिकारिक घोषणा आज मंगलवार को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में की गई.  इससे पहले, नितिन नवीन ने दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवालान मंदिर में जाकर दर्शन किये. 

सबसे कम उम्र में बने BJP अध्यक्ष

नितिन नबीन को पहले जेपी नड्डा की जगह कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, और अब उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा है. नितिन नबीन सिर्फ 45 साल के हैं. उन्हें यह ज़िम्मेदारी देकर पार्टी ने यह दिखाया है कि BJP भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखते हुए नई लीडरशिप तैयार कर रही है. इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था, जिन्होंने 49 साल की उम्र में पार्टी की कमान संभाली थी. उनसे पहले नितिन गडकरी 52 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे. इतिहास में, जनसंघ के समय अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी कम उम्र में अध्यक्ष बने थे. इस फैसले से BJP ने युवाओं को साफ संदेश दिया है कि पार्टी में उम्र कोई रुकावट नहीं है.

सामाजिक नज़रिए से, नितिन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं, जिनकी संख्या चुनावी राजनीति में निर्णायक नहीं मानी जाती. इसके बावजूद, उन्हें पार्टी का सबसे बड़ा पद देना यह दिखाता है कि BJP लीडरशिप चुनने में जातिगत बातों के बजाय संगठनात्मक क्षमता और राजनीतिक समझ को प्राथमिकता दे रही है. यह दिखाता है कि एक समर्पित कार्यकर्ता जो ज़मीन से जुड़ा है, संगठन को समझता है, और चुनावी चुनौतियों से वाकिफ है, वह टॉप पर पहुंच सकता है.

यहां देखिए बीजेपी अध्यक्ष, उनके कार्यकाल और उनके उम्र की लिस्ट

क्र.सं. अध्यक्ष का नाम कार्यकाल किस उम्र में बने अध्यक्ष
1. अटल बिहारी वाजपेयी 1980 – 1986 55 वर्ष
2. लालकृष्ण आडवाणी (पहली बार) 1986 – 1991 58 वर्ष
3. मुरली मनोहर जोशी 1991 – 1993 57 वर्ष
4. लालकृष्ण आडवाणी (दूसरी बार) 1993 – 1998 65 वर्ष
5. कुशाभाऊ ठाकरे, 1998 – 2000 75 वर्ष
6. बंगारू लक्ष्मण 2000 – 2001 61 वर्ष
7. जना कृष्णमूर्ति 2001 – 2002 72 वर्ष
8. एम. वेंकैया नायडू 2002 – 2004 53 वर्ष
9. लालकृष्ण आडवाणी (तीसरी बार) 2004 – 2005 77 वर्ष
10. राजनाथ सिंह (पहली बार) 2005 – 2009 54 वर्ष
11. नितिन गडकरी 2009 – 2013 52 वर्ष
12. राजनाथ सिंह (दूसरी बार) 2013 – 2014 61 वर्ष
13. जे.पी. नड्डा 2020 – 2024 59 वर्ष
14. नितिन नवीन 2026 – वर्तमान 45 वर्ष

पांच बार के विधायक

नितिन नबीन पांच बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए हैं. वह बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं. उन्होंने पहली बार 2006 में पटना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीता था. परिसीमन के बाद, उन्होंने बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 2010, 2015, 2020 और 2025 में विधानसभा चुनाव जीते.

2025 में, नितिन नबीन को 98,299 वोट मिले और उन्होंने RJD की रेखा कुमारी को 51,000 वोटों से हराया. नितिन नबीन ने बिहार में नीतीश कुमार सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय भी संभाले हैं. वह बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.  इसके अलावा, नितिन नवीन ने सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रभारी और सह-प्रभारी के तौर पर चुनाव अभियानों का प्रबंधन भी किया है. उन्हें दिसंबर 2025 में बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड द्वारा नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया था.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST